{"_id":"6af742f52602c30fb3077d3b","slug":"i-will-not-leave-the-party-has-given-me-a-great-deal-of-respect-khuddian-chandigarh-news-c-16-1-knl1001-1173771-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा, पार्टी ने बहुत सम्मान दिया : खुड्डियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा, पार्टी ने बहुत सम्मान दिया : खुड्डियां
विज्ञापन
लंबी सीट से टिकट कटने के बाद कृषि मंत्री ने अटकलों पर लगाया विराम
भतीजे रणधीर सिंह धीरा को मिला टिकट, बोले-उसके लिए करेंगे प्रचार
खुड्डियां ने पांच बार के सीएम प्रकाश सिंह बादल को हराया था
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची में नाम नहीं आने के बाद कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। पांच बार के सीएम प्रकाश सिंह बादल को हराकर मंत्री बने खुड्डियां ने साफ कहा है कि वह आम आदमी पार्टी नहीं छोड़ रहे और न ही कहीं जा रहे हैं। पार्टी ने उन्हें काफी सम्मान दिया है। विधायक बनाने के बाद कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी। उन्हें किसी पद या सत्ता का लालच नहीं है और पार्टी ने अब तक जो दिया है, उससे वह संतुष्ट हैं।
लंबी विधानसभा सीट से खुड्डियां की जगह उनके भतीजे रणधीर सिंह धीरा खुड्डियां को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उनके दूसरे दल में जाने और पार्टी नेतृत्व से नाराजगी की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। उन्होंने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी छोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ अपने संबंधों को लेकर भी उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। यह व्यक्तिगत संबंध हैं।
वहीं, खुड्डियां ने पार्टी के फैसले को पूरे दिल से स्वीकार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह अपने भतीजे रणधीर सिंह धीरा की जीत के लिए लंबी हलके में जोरदार प्रचार करेंगे। वर्ष 2022 में जब पार्टी ने उन्हें लंबी से उम्मीदवार बनाया था, तब रणधीर ने उनकी जीत के लिए काफी मेहनत की थी। अब उनकी बारी है कि वह भतीजे की जीत के लिए काम करें।
विज्ञापन
खुड्डियां ने कहा कि उन्हें पहले से इस बात की जानकारी नहीं थी कि पार्टी लंबी से उनका टिकट काट देगी। टिकट देना या नहीं देना पार्टी हाईकमान का अधिकार है। मौड़ सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि ऐसी बातें उन्होंने भी सुनी हैं लेकिन पार्टी की ओर से उन्हें अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।