फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Haryana High Court temporarily stayed on order to vacate government residence of Manisha Gulati

Highcourt: पंजाब महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को राहत, सरकारी आवास खाली करवाने पर फिलहाल रोक

Mon, 31 Jul 2023 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 31 Jul 2023 03:15 PM IST
सार

हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए मनीषा गुलाटी ने कहा कि उनकी एक्सटेंशन समाप्त करने के फैसले को सही करार देने के सिंगल बेंच के फैसले के खिलाफ अभी उनकी अपील हाईकोर्ट में पेंडिंग है इसलिए फिलहाल उनके सरकारी आवास को खाली करवाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।

विज्ञापन
Punjab and Haryana High Court temporarily stayed on order to vacate government residence of Manisha Gulati
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo

विस्तार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को बड़ी राहत देते हुए उनका सरकारी आवास खाली कराने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही गुलाटी की अर्जी पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब कर लिया है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए मनीषा गुलाटी ने कहा कि उनकी एक्सटेंशन समाप्त करने के फैसले को सही करार देने के सिंगल बेंच के फैसले को उन्होंने खंडपीठ में याचिका दाखिल करते हुए चुनौती दी है। इस फैसले के खिलाफ उनकी अपील अभी न्यायालय में विचाराधीन है। इसी दौरान पंजाब सरकार ने मनीषा गुलाटी को 13 जुलाई को पत्र लिख कहा कि सेक्टर 39 का सरकारी आवास जो उन्हें बतौर चेयरपर्सन अलॉट किया गया था, वह उसे खाली करना होगा, क्योंकि अब वह पद पर नहीं हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amritsar: तरनतारन में घुसे ड्रोन को BSF ने फायरिंग कर गिराया, खेत से मिला, हेरोइन भी बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


याची ने बताया कि उन्हें पद से हटाने के सिंगल बेंच के फैसले के खिलाफ उन्होंने डबल बेंच में अपील दाखिल कर दी थी, जिस पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर दिया था। यह याचिका अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है इसलिए फिलहाल उनके सरकारी आवास को खाली करवाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। सोमवार को हाईकोर्ट ने उनके मकान खाली करने के आदेश पर रोक लगाते हुए, पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed