फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and haryana High court issues notice to Centre and Punjab government over damage to Jio mobile tower 

हाईकोर्ट में पंजाब सरकार ने कहा- रिलायंस के 1300 टावरों को उपद्रवियों से किया मुक्त

Tue, 05 Jan 2021 02:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Jan 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
Punjab and haryana High court issues notice to Centre and Punjab government over damage to Jio mobile tower 
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo

रिलायंस की सहयोगी कंपनी जियो इंफोकॉम की याचिका पर सुनवाई के दौरान मंगलवार को पंजाब सरकार ने कहा कि कंपनी के 1300 टावरों को उपद्रवियों से मुक्त कर दिया गया है। निजी फायदे के कारण यदि कंपनी को नुकसान पहुंचाया जा रहा है तो उसकी जानकारी सरकार को मुहैया करवाई जाए। उन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


प्रदेश में 1029 पेट्रोलिंग पार्टी और 22 नोडल अफसर तैनात किए गए हैं। वहीं, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को आठ फरवरी तक इस मामले में अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है। रिलायंस ने हाईकोर्ट से पंजाब-हरियाणा में उपद्रवियों की गैरकानूनी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। 
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि उपद्रवियों की तोड़फोड़ और हिंसक गतिविधियों से कंपनी के हजारों कर्मचारियों की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। इसके साथ ही दोनों राज्यों में उसकी सहायक कंपनियों द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर, सेल्स और आउटलेट के कामों में व्यवधान पैदा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - किसानों की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहता रिलायंस, याचिका में कहा- तोड़फोड़ के लिए अन्नदाता जिम्मेदार नहीं  

कंपनी ने कहा है कि कृषि कानूनों से रिलायंस का नाम जोड़ने का एकमात्र उद्देश्य उसके व्यवसायों को नुकसान पहुंचाना और प्रतिष्ठा को तहस-नहस करना है। कंपनी के लगभग 1600 टावरों को नुकसान पहुंचाया गया है। जियो के पास देश में 40 करोड़ ग्राहक हैं। 

नववर्ष में जियो के पंजाब में एक करोड़ 40 लाख (राज्य में लगभग 36 फीसदी) ग्राहक और हरियाणा में 94 लाख (राज्य में लगभग 34 फीसदी) ग्राहक हैं। कंपनी का कहना है कि उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि कंपनी पहले की तरह दोनों राज्यों में अपना कारोबार शुरू कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed