फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Haryana High Court dismisses the petition of former SSP

पूर्व एसएसपी की याचिका पर हाईकोर्ट की टिप्पणी: करदाताओं के पैसे पर वीआईपी ट्रीटमेंट की प्रथा को बंद करना जरूरी

Sat, 16 Apr 2022 02:59 AM IST
ajay kumar विवेक शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विवेक शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Apr 2022 02:59 AM IST
सार

करदाताओं के पैसे का उपयोग करके राज्य के खर्च पर किसी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने की प्रथा को बंद करना होगा। इन टिप्पणियों के साथ ही हाईकोर्ट ने जसकीरत सिंह चहल की सुरक्षा से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
Punjab and Haryana High Court dismisses the petition of former SSP
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जसकीरत सिंह चहल की सुरक्षा हटाने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि करदाताओं के पैसे पर वीआईपी ट्रीटमेंट की प्रथा को बंद करना अनिवार्य हो गया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने उनकी सुरक्षा वापस लेने के पंजाब सरकार के फैसले पर मुहर लगा दी।

विज्ञापन


जसकीरत सिंह चहल ने याचिका दाखिल करते हुए हाईकोर्ट को बताया कि उनकी सेवाओं के लिए उन्हें पुलिस मेडल प्राप्त हुआ था। पंजाब में आतंकवाद के दौर में उन्होंने उल्लेखनीय भूमिका अदा की थी। इस दौरान उनके घर को भी आग लगा दी गई थी। इसके बाद से ही उन्हें एक निजी सुरक्षा अधिकारी मिला था। 
विज्ञापन


चार अप्रैल 2017 को पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा को वापस ले लिया। याची ने अपील की है कि उसे दोबारा निजी सुरक्षा अधिकारी मुहैया करवाया जाए। इसके जवाब में पंजाब सरकार ने बताया कि इंटेलिजेंस की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए तथा सुरक्षा की समीक्षा के बाद पाया गया कि याची को कोई खतरा नहीं है। इन रिपोर्ट को आधार बनाकर ही याची की सुरक्षा को वापस लेने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुनाया कि याची के साथ हाल फिलहाल ऐसी कोई घटना नहीं हुई है, जिससे उसकी सुरक्षा को खतरा महसूस हो। इसके साथ ही सुरक्षा की यह मांग किसी खतरे को लेकर नहीं बल्कि वीआईपी के रूप में खुद को प्रदर्शित करने से संबंधित ज्यादा लगती है।


हाईकोर्ट ने कहा कि सीमित सार्वजनिक संसाधनों को प्रतिष्ठा प्रदर्शन के लिए लगाने का आदेश नहीं दिया जा सकता। करदाताओं के पैसे का उपयोग करके राज्य के खर्च पर किसी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने की प्रथा को बंद करना होगा। इन टिप्पणियों के साथ ही हाईकोर्ट ने जसकीरत सिंह चहल की सुरक्षा से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed