{"_id":"6075854387e92845560428f4","slug":"punjab-and-haryana-high-court-dismissed-petition-filed-against-prince-harry","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : 'ब्रिटिश प्रिंस हैरी पर शादी का झांसा देने का आरोप', महिला वकील की याचिका पर हाईकोर्ट ने कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : 'ब्रिटिश प्रिंस हैरी पर शादी का झांसा देने का आरोप', महिला वकील की याचिका पर हाईकोर्ट ने कही बड़ी बात
Tue, 13 Apr 2021 05:23 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 13 Apr 2021 05:23 PM IST
सार
हाईकोर्ट ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर झूठी आईडी बनाकर कोई भी इस तरह का झांसा दे सकता है। इस बात का कोई सबूत नहीं है कि महिला वकील ने कभी ब्रिटेन की यात्रा की है। इस तरह की आईडी बनाकर पंजाब के किसी गांव के साइबर कैफे में बैठकर भी झांसा दिया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन।
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अपनी तरह का एक अलग ही मामला पहुंचा जहां महिला वकील ने ब्रिटेन के प्रिंस हैरी पर शादी का झांसा देने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग कर डाली। हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि यह याचिका दिन में सपने देखने जैसी है।
विज्ञापन
महिला वकील ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने सोशल मीडिया पर उससे बातचीत की और इस दौरान उसने याची से शादी का वादा किया। याचिकाकर्ता ने याचिका के साथ चैटिंग तथा ई-मेल की प्रति भी संलग्न की थी। याची ने हाईकोर्ट से अपील की थी कि प्रिंस हैरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए जाएं और ब्रिटिश पुलिस सेल को प्रिंस हैरी के खिलाफ वारंट जारी करने का आदेश देने की भी अपील की थी। याची ने कहा कि प्रिंस हैरी को गिरफ्तार किया जाए ताकि याची की उनके साथ जल्द से जल्द शादी हो सके। याची ने बताया कि उन्होंने प्रिंस हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स को सोशल मीडिया पर संदेश भी भेजा था कि वह उनके बेटे से प्रेम करती है।
विज्ञापन
साइबर फ्रॉड का हो सकता है मामला
हाईकोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि यह मामला साइबर फ्रॉड का हो सकता है। हो सकता है कि यह कथित प्रिंस हैरी पंजाब के किसी गांव के साइबर कैफे से उसे धोखा दे रहा हो। आजकल सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लोग फर्जीवाड़ा करते हैं और इस तरह के दस्तावेजों को कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट ने कहा कि न्यायालय को याचिकाकर्ता के साथ सहानुभूति है लेकिन याची ने जो मांग की है वह आदेश हाईकोर्ट जारी नहीं कर सकता। हाईकोर्ट ने कहा कि यह याचिका और कुछ नहीं बल्कि प्रिंस हैरी से शादी करने के बारे में दिन में सपने देखने जैसा है।
विज्ञापन