{"_id":"5ddff5bd8ebc3e54eb2a8aff","slug":"punjab-and-haryana-hc-gets-six-new-judges","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट को मिले छह जज, पति-पत्नी ने एक साथ ली शपथ, देश के इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट को मिले छह जज, पति-पत्नी ने एक साथ ली शपथ, देश के इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ
Fri, 29 Nov 2019 02:01 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Nov 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिले छह जज।
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में गुरुवार को छह जजों के शपथ ग्रहण के साथ ही एक और इतिहास जुड़ गया। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के इतिहास में ऐसा पहली बार तथा देश के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब पति-पत्नी ने एक ही दिन शपथ ली हो। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस एके पाठक और जस्टिस इंदरमीत कौर ने एक साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस रवि शंकर झा ने पति-पत्नी दोनों को शपथ दिलाई। जहां विवेक पुरी मोहाली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं, वहीं उनकी पत्नी अर्चना पुरी पंजाब स्टेट ट्रांसपोर्ट अपीलेट अथॉरिटी की प्रेसाइडिंग ऑफिसर हैं। दोनों के नाम एक साथ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट कोलॉजियम ने भेजे थे। इसके बाद केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए यह लंबित था। केंद्र ने इसे मंजूर करते हुए पति-पत्नी के अतिरिक्त चार अन्य के नाम पर मुहर लगा दी थी।
विज्ञापन
और भी हुए संयोग
हाईकोर्ट में शपथ ग्रहण में एक और संयोग यह देखा गया कि अमृतसर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश करमजीत सिंह और हरियाणा के लॉ एंड लेजिसलेचर विभाग की एडमिनिस्ट्रेटिव सचिव तथा एलआर मीनाक्षी आई मेहता दोनों ही चीफ इंजीनियर पिता की संतान हैं। ऐसे में यह शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों से खास रहा।
विज्ञापन