फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Haryana Covid cases latest News in Hindi

Corona Update: पंजाब में 411 नए मामले और जालंधर में एक की मौत, हरियाणा में 1348 पॉजिटिव मिले

Sat, 22 Apr 2023 12:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 22 Apr 2023 12:54 AM IST
सार

हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1348 नए मरीज मिले हैं। अब प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 5468 पहुंच गई है। संक्रमण दर बढ़कर 13.82 फीसदी पहुंच गई है। रिकवरी दर 98.48 और मृत्यु दर 1 प्रतिशत है।

विज्ञापन
Punjab and Haryana Covid cases latest News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पंजाब में कोरोना से शुक्रवार को जालंधर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में 8087 सैंपलों की टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर 411 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इन मरीजों में से चार को आईसीयू में दाखिल किया गया है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के सक्रिय केसों की कुल संख्या 1995 तक पहुंच गई है जबकि मरने वालों की संख्या 229 हो गई है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 34 मरीजों को आक्सीजन सपोर्ट पर, 10 मरीजों को क्रिटिकल केयर लेवल-3 में रखा गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मोहाली जिले में सबसे ज्यादा 66 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि पटियाला में 44, लुधियाना में 42, फाजिल्का में 41, बठिंडा में 28, नवांशहर में 23, जालंधर में 22, होशियारपुर में 20, फिरोजपुर में 18, मुक्तसर व संगरूर में 17-17, रोपड़ में 15, अमृतसर मे 13, मोगा में 11, फरीदकोट में 9, बरनाला व गुरदासपुर में 7-7, मानसा में 4, फतेहगढ़ साहिब में 3, पठानकोट में 2, कपूरथला व मालेरकोटला में 1-1 नए मरीज की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


हरियाणा में 1348 नए केस
हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1348 नए मरीज मिले हैं। अब प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 5468 पहुंच गई है। संक्रमण दर बढ़कर 13.82 फीसदी पहुंच गई है। रिकवरी दर 98.48 और मृत्यु दर 1 प्रतिशत है। शुक्रवार को गुरुग्राम में 598, फरीदाबाद 159, हिसार 68, सोनीपत 32, करनाल 56, पंचकूला 59, अंबाला 29, पानीपत 17, सिरसा 25, रोहतक-जींद 89-89, झज्जर 55, चरखी दादरी 21 कैथल 10, यमुनानगर 8, पलवल 7, फतेहाबाद 4, नूंह-महेंद्रगढ़ में 1-1 नया केस मिला है। उधर, प्रदेश में 68 मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल कराया गया। राहत की बात है कि अधिकतर मरीज दो से तीन दिन में ही ठीक हो रहे हैं और मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed