फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Haryana Corona update, Punjab Corona News, Covid-19 in Haryana

कोरोना वायरस : हरियाणा में 32 की और जान गई, पंजाब में 24 मरीजों की मौत

Wed, 02 Dec 2020 11:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 02 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Punjab and Haryana Corona update, Punjab Corona News, Covid-19 in Haryana
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

हरियाणा में कोरोना के नए मामले बुधवार को मंगलवार की तुलना कम आए लेकिन मरने वालों का आंकड़ा 32 पहुंच गया। मंगलवार को कोरोना के 28 मरीजों ने दम तोड़ा था। बुधवार को 1607 नए केस सामने आए। सरकारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार को गुरुग्राम, फरीदाबाद में 5-5, हिसार, रोहतक में 4-4, भिवानी में 3, झज्जर, यमुनानगर, पंचकूला में 2-2, अंबाला, रेवाड़ी, सिरसा, करनाल व सिरसा में 1-1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई।

विज्ञापन


गुरुग्राम में 498 व फरीदाबाद में 263 नए मामले आए। बाकी जिलों में नए मामलों की संख्या 100 से नीचे रही। मृत्यु दर बढ़कर 1.05 फीसदी हो गई है। रिकवरी रेट 91.94 फीसदी है। कोरोना के 16673 सक्रिय मामले प्रदेश में हैं। प्रति दस लाख 143319 लोगों के कोरोना टेस्ट हो रहे हैं। मामलों की संख्या 68 दिन में दोगुना हो रही है।
विज्ञापन



पंजाब में कोरोना के 604 नए मामले, 24 की मौत
पंजाब में बुधवार को कोविड की चपेट में 604 नए मरीज आए हैं। वही 24 ने अपनी जान गंवाई। इसके अलावा ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 518 है। इसके अलावा बुधवार तक अब तक संदिग्ध मामलों की संख्या 3237858 रही। दिनभर में इकट्ठे नमूनों की संख्या 29649 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में बुधवार को लुधियाना में 137, जालंधर में 45, पटियाला में 51, एसएएस नगर में 149, अमृतसर में 53, गुरदासपुर में 16, बठिंडा में 26, होशियारपुर में 20, फिरोजपुर में 7, पठानकोट में 19, संगरूर में 5, कपूरथला में 6, फरीदकोट में 2, मुक्तसर में 7, फाजिल्का में 3, मोगा में 6, रोपड़ में 17, फतेहगढ़ साहिब में 13, तरनतारन में 2, एसबीएस नगर में 12, मानसा में 5 और बरनाला में 3 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed