फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Haryana CMs expressed grief over demise of PM Modi's mother

PM मोदी की मां का निधन: हरियाणा व पंजाब CM ने जताया शोक, हुड्डा ने कहा- मां का जाना बेहद दुखद

Fri, 30 Dec 2022 11:59 AM IST
ajay kumar डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला चंडीगढ़
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Dec 2022 11:59 AM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन की दुखद खबर मिली...एक मां का जिंदगी से जाना जीवन की सबसे बड़ी ना पूरी होने वाली कमी है।

विज्ञापन
Punjab and Haryana CMs expressed grief over demise of PM Modi's mother
मनोहर लाल, भगवंत मान और भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर पंजाब और हरियाणा के नेताओं ने शोक व्यक्त किया। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनके निधन पर दुख जताया। सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट किया कि पीएम मोदी की माता हीराबेन मोदी ने अपना 100 वर्षों का कर्मयोगी व तपस्वी जीवन भगवान के चरणों में समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता का निधन बेहद दुःखद है। महादेव पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ओम शांति! 

विज्ञापन

 
भगवंत मान ने भी जताया दुख
पीएम नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन की दुखद खबर मिली...एक मां का जिंदगी से जाना जीवन की सबसे बड़ी ना पूरी होने वाली कमी है... दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री और उनके पूरे परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं... ईश्वर माता जी को अपने चरणों में निवास दे। उधर, पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी ट्वीट कर दुख जताया। 
विज्ञापन

 


 
 


 
 


हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मां का जाना तो किसी भी उम्र में बेहद दुःखद होता है। शब्दों में इसको बताना मुश्किल है। ईश्वर उन्हें परम लोक में सर्वोच्च स्थान दें और आपको व समस्त परिवारजनों को इस कठिन समय को सहने का संबल प्रदान करें।
 

हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भी निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सौ वर्ष की शानदार यात्रा, जिसमें तपस्या अधिक, प्रेरणा अधिक, सहजता व शालीनता अधिक सच हीरा बेन विश्व में नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदैव प्रेरित करती थीं। हम करोड़ों कार्यकर्ताओं को भी 'मातृत्व ही नेतृत्व है', इन शब्दों को सार्थक करती रहीं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed