फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Delhi governments will buy onions from Gujarat farmers

Punjab News: गुजरात का प्याज खरीदेगी पंजाब व दिल्ली सरकार, भगवंत मान बोले- जल्द भेजेंगे ट्रेन

Sun, 26 Feb 2023 10:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Feb 2023 10:16 PM IST
सार

भगवंत मान ने कहा कि मैं भी एक किसान का बेटा हूं इसलिए मैं आपका दर्द समझता हूं। कृपया अपनी फसल नष्ट न करें। मैं पंजाब और दिल्ली में प्याज की मांग के बारे में पूछताछ करूंगा और फिर यहां से स्टॉक उठाऊंगा। हम आपके प्याज की ढुलाई के लिए एक ट्रेन भेजेंगे।

विज्ञापन
Punjab and Delhi governments will buy onions from Gujarat farmers
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को गुजरात के भावनगर में किसानों को आश्वासन दिया कि पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ट्रेन भेजकर उनके प्याज खरीदेगी ताकि व्यापारियों से कम दाम मिलने के मौजूदा हालात में उन्हें नुकसान का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन


भावनगर सर्किट हाउस में जिले के किसानें ने मान से मुलाकात की और अपनी समस्या का समाधान खोजने का आग्रह किया, क्योंकि बंपर उपज के कारण कीमतें गिर गई हैं। सर्किट हाउस के बाहर किसानों से बात करते हुए मान ने आप की गुजरात इकाई के अध्यक्ष इसुदान गढ़वी से कहा कि वह किसानों से ब्योरा लें ताकि पार्टी अगले महीने संसद के सत्र में इस मुद्दे को लोकसभा और राज्यसभा में उठा सके। 
विज्ञापन


मान ने कहा कि मैं भी एक किसान का बेटा हूं इसलिए मैं आपका दर्द समझता हूं। कृपया अपनी फसल नष्ट न करें। मैं पंजाब और दिल्ली में प्याज की मांग के बारे में पूछताछ करूंगा और फिर यहां से स्टॉक उठाऊंगा। हम आपके प्याज की ढुलाई के लिए एक ट्रेन भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान से मिलने पहुंचे किसान निकुल सिंह जाला के अनुसार भावनगर में उगाया जाने वाला प्याज अपनी उच्च गुणवत्ता के लिए जाना जाता है लेकिन थोक व्यापारियों के एकाधिकार के कारण किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। जाला ने बताया कि भावनगर के किसानों को अपनी उपज की कम कीमतों के कारण होने वाली समस्याओं पर चर्चा करने के लिए हमने मान से मुलाकात की।


उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब और दिल्ली सरकार हमारा प्याज खरीदेंगे और आने वाले हफ्तों में उन राज्यों में इसे पहुंचाने के लिए एक ट्रेन यहां भेजेंगे। एक अन्य किसान मोहन मकवाना ने कहा मान ने यह भी आश्वासन दिया कि आप के सभी पांच विधायक चालू बजट सत्र के दौरान गुजरात विधानसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed