फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab, amritsar, laxmi kanta chawal

कर्मचारियों की दीवाली काली न करे सरकार : प्रो. चावला

Sat, 04 Oct 2014 10:45 PM IST
अमर उजाला अमृतसर
अमर उजाला अमृतसर Updated Sat, 04 Oct 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
punjab, amritsar, laxmi kanta chawal
पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेता प्रो. लक्ष्मी कांता चावला ने कहा कि पंजाब सरकार के और कई नगर निगमों के बहुत से कर्मचारी ऐसे हैं जिन्हें लंबे समय से वेतन नहीं मिला।
विज्ञापन


महंगाई की मार और त्यौहारों के मौसम में इन कर्मचारियों के परिवारों का जीवन बहुत कठिन कर दिया है। लंबे समय से हुआ सारा महंगाई भत्ता भी नियमित कर्मचारियों के वेतन के साथ नहीं जोड़ गया। पंजाब सरकार उनकी ओर भी ध्यान करे जिनकी जेब में मोटे नोट नहीं, बल्कि हर महीने वेतन की ही जिन्हें प्रतीक्षा रहती है।
विज्ञापन


चावला ने कहा कि मुख्यमंत्री से इन कर्मचारियों के हित में यह अपील है कि वे ठेके पर काम कर रहे उन सभी कर्मचारियों को स्थायी घोषित करें जिन्हें तीन साल से ज्यादा ठेके पर काम करते हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं दिया गया उनका पूरा वेतन भी दीवाली से पहले दिया जाए और सरकार को यह भी याद रखना चाहिए कि जिन बेचारों को होमगार्ड या एसपीओ कहकर वर्षों से आधे पेट कठिन ड्यूटी करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है उन होमगार्ड कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ाया जाए। सरकार और सरकारी अधिकारी यह स्वयं तय करें कि जितना थे।  वेतन होमगार्ड कर्मचारियों को दिया जाता है, क्या यह सरकार के लिए उचित है अथवा केवल बेरोजगारों का शोषण है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed