फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab, amritsar, kidnap's release child

अमृतसर में अपहृत बच्चा तीस घंटे बाद पहुंचा घर

Fri, 08 Aug 2014 10:46 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Updated Fri, 08 Aug 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
punjab, amritsar, kidnap's release child
पाश इलाके रंजीत एवेन्यू में से बुधवार बाद दोपहर अपहरण हुए पांच वर्षीय बच्चे हरवंश को आखिर पुलिस ने वीरवार को देर रात बरामद कर लिया।
विज्ञापन


देर रात ही हरवंश को उसके पिता गुरपिंदर सिंह और मां नवजोत कौर के हवाले पुलिस कमिश्नर और अन्य पुलिस अधिकारियों ने कर दिया। आखिर तीस घंटों के बाद हरवंश अपने घर सुरक्षित पहुंच गया।

बच्चा हरवंश पुलिस को मजीठा रोड की गुरुनानक एवेन्यू कालोनी में रोते हुए मिला था। अपहरणकर्ता रात के अंधेरे में बच्चे को कालोनी में छोड़ गए। वहां लोगों ने बच्चे को रोते पाया तो पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम के कर्मचारी जब वहां पहुंचे तो उन्होंने हरवंश को पहचान लिया और तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस कमिश्नर समेत विभिन्न अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बच्चे को लेकर वे प्रभावित परिवार के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख ने कहा कि जब पुलिस की ओर से आरोपियों के स्केच जारी किए तो उन्होंने पकड़े जाने से डरते हुए बच्चे को छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि वह अब इस मामले को खत्म नहीं करेंगे। इसकी तहकीकात की जाएंगी कि बच्चा क्यों और किन लोगों ने अगवा किया था। आरोपियों को हर हालत में गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed