फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab all 30 thousand electricity workers on strike

हड़ताल पर गए 30 हजार बिजली कर्मी

Tue, 14 Oct 2014 08:49 AM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Oct 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
punjab all 30 thousand electricity workers on strike

अपनी मांगों पर सरकार और मैनेजमेंट के अड़ियल रवैये से गुस्साए पंजाब भर के बिजली मुलाजिम सोमवार रात 12 बजे से एक दिन की हड़ताल पर चले गए। इस समय पावरकॉम और ट्रांसको में करीब 42 हजार मुलाजिम काम कर रहे हैं, जिनमें से 70 फीसदी यानी करीब 30 हजार मुलाजिमों के हड़ताल पर जाने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक के कर्मचारी नेता जगदीश शर्मा, पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम के कर्मचंद भारद्वाज ने बताया कि पावरकॉम और ट्रांसको की मैनेजमेंट व सरकार बिजली क्षेत्र देशी-विदेशी निजी कंपनियों के हवाले कर पक्का रोजगार खत्म कर रही है। कंपनियों को मालामाल किया जा रहा है। इसे रोका जाना चाहिए।
विज्ञापन

ठेके पर रखे मुलाजिमों से चलेगा काम

punjab all 30 thousand electricity workers on strike

पावरकॉम और ट्रांसको के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से विभाग को बिजली संबंधी समस्याओं से पार पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पावरकॉम इस दौरान ठेके पर रखे मुलाजिमों से काम लेगी।
--------------------
कोट
मुलाजिम हड़ताल पर नहीं जाना चाहते थे लेकिन मैनेजमेंट हमारी  मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। मांगें नहीं मानने की सूरत में सरकार और मैनेजमेंट को परिणाम भुगतने होंगे।
जगतार सिंह, प्रधान, पीएसईबी इंप्लाईज यूनियन

ये हैं मांगें

punjab all 30 thousand electricity workers on strike
-खाली पड़े पदों पर नई रेगुलर भर्ती
-कांट्रैक्ट बेस्ड कर्मियों को पक्का करना
-कर्मचारियों की सेवा शर्तों में बदलाव नहीं
-पे बैंड और पे ग्रेड में बढ़ोतरी
-मृतक कर्मियों के आश्रितों को पहल के आधार पर नौकरी
-बेवजह सस्पेंड किए गए कर्मचारी नेताओं की तुरंत बहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed