फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab : Actor sonu sood become state icon

पंजाब : अब लोगों को मतदान के बारे में जागरूक करेंगे सोनू सूद, चुनाव आयोग ने बनाया स्टेट आइकन

Mon, 16 Nov 2020 04:48 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Nov 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Punjab : Actor sonu sood become state icon
सोनू सूद - फोटो : Social Media

फिल्म अभिनेता सोनू सूद जल्द ही पंजाब में चुनाव संबंधी जागरूकता फैलाते नजर आएंगे। भारतीय चुनाव आयोग ने उन्हें पंजाब राज्य का स्टेट आइकन नियुक्त किया है। भारतीय चुनाव आयोग ने उनकी नियुक्ति को लेकर सोमवार को एक पत्र जारी किया है। 

विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू ने बताया कि फिल्म अभिनेता सोनू सूद को स्टेट आइकन नियुक्त करने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय पंजाब की तरफ से भारतीय चुनाव आयोग को एक प्रस्ताव भेजा गया था, जिसको मंजूरी मिल गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय, पंजाब राज्य में सोनू सूद के साथ मिलकर लोगों में चुनाव प्रक्रिया संबंधी जागरूकता पैदा करेंगे। 
विज्ञापन



पंजाब के मोगा जिले से संबंधित सोनू सूद हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और पंजाबी समेत कई भारतीय भाषाओं में बनी फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं। सूद द्वारा लोक कल्याण के लिए बहुत काम किए जा रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान सूद ने विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी मज़दूरों को उनके घर पहुंचाने में बहुत मदद की थी, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड के दौरान किए गए कार्यों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र डेवलेपमेंट प्रोग्राम की तरफ से सोनू सूद को एसडीजी स्पेशल ह्युमैनिटेरियन एक्शन अवॉर्ड भी दिया गया। इसके अलावा फिल्मों में किए गए काम के लिए भी अलग-अलग राज्य सरकारों की तरफ से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed