{"_id":"660c05ded7763c2ea9035291","slug":"punjab-aap-announces-names-of-two-candidates-releases-second-list-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP Punjab Candidates: आप ने जारी की दूसरी सूची, दो उम्मीदवारों के नामों का हुआ एलान; देखें किसे मिला टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP Punjab Candidates: आप ने जारी की दूसरी सूची, दो उम्मीदवारों के नामों का हुआ एलान; देखें किसे मिला टिकट
Tue, 02 Apr 2024 06:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, पंजाब
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, पंजाब
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 02 Apr 2024 06:49 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी पंजाब में सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में वह कांग्रेस के साथ गठबंधन में है लेकिन पंजाब में वह कांग्रेस के विरोध में है। इससे पहले पार्टी ने आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।
विज्ञापन
भगवंत मान
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में दूसरी सूची जारी कर दी है। पंजाब से दो नामों के एलान किए गए हैं। इसमें होशियारपुर से डॉ राजकुमार व आनंदपुर साहिब से मालविंदर सिंह कंग को उतारा गया है।
संगरूर से खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, पटियाला से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, बठिंडा से कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, अमृतसर से एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और खडूर साहिब से परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर को टिकट दिया गया है। वहीं, हाल ही में आप में शामिल हुए बस्सी पठाना से कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस में अनुशासन न होने का आरोप लगाते हुए आप का दामन थामा था।
सबसे चौंकाने वाला फैसला फरीदकोट सीट पर हुआ है। यहां से मुख्यमंत्री भगवंत मान के सबसे करीबी व पंजाबी फिल्मों के अभिनेता कर्मजीत सिंह अनमोल पर दांव खेला है। कर्मजीत 'कैरी ऑन जट्टा' और 'निक्का जैलदार' जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
सुशील रिंकू ने बदली पार्टी
जालंधर में पार्टी वर्तमान सांसद सुशील रिंकू पर ही भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया था, लेकिन वे अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं और भाजपा ने उनको टिकट भी दे दिया है।