फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: Aam Aadmi Party will soon field candidates from Jalandhar and Ludhiana

Punjab: आम आदमी पार्टी जालंधर और लुधियाना से जल्द उतारेगी उम्मीदवार, इस दिन करेगी घोषणा

Wed, 10 Apr 2024 07:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Apr 2024 07:49 PM IST
सार

जालंधर सीट से सुशील कुमार रिंकू भाजपा में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
Punjab: Aam Aadmi Party will soon field candidates from Jalandhar and Ludhiana
कार्यक्रम में बोलते भगवंत मान - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब में आम आदमी पार्टी 16 अप्रैल को जालंधर और लुधियाना की सीट पर उम्मीदवार की घोषणा करेगी। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में दो सूची पहले ही जारी कर दी है। पंजाब से दूसरी सूची में दो नामों के एलान किया गया था। इसमें होशियारपुर से डॉ राजकुमार व आनंदपुर साहिब से मालविंदर सिंह कंग को उतारा गया है।

विज्ञापन


संगरूर से खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, पटियाला से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, बठिंडा से कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, अमृतसर से एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और खडूर साहिब से परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर को टिकट दिया गया है। वहीं, हाल ही में आप में शामिल हुए बस्सी पठाना से कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस में अनुशासन न होने का आरोप लगाते हुए आप का दामन थामा था।
विज्ञापन


सबसे चौंकाने वाला फैसला फरीदकोट सीट पर हुआ है। यहां से मुख्यमंत्री भगवंत मान के सबसे करीबी व पंजाबी फिल्मों के अभिनेता कर्मजीत सिंह अनमोल पर दांव खेला है। कर्मजीत 'कैरी ऑन जट्टा' और 'निक्का जैलदार' जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील रिंकू ने बदली पार्टी
जालंधर में पार्टी वर्तमान सांसद सुशील रिंकू पर ही भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया था, लेकिन वे अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं और भाजपा ने उनको टिकट भी दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed