फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News: 76 Aam Aadmi Clinics Dedicated to people cm bhagwant mann in Dhuri

Punjab News: सीएम मान ने 76 आम आदमी क्लीनिकों दी सौगात, बोले- पंजाब की तरक्की को अब कोई नहीं रोक सकेगा

Mon, 14 Aug 2023 12:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 14 Aug 2023 12:44 PM IST
सार

पंजाब में मौजूदा समय में 403 गांवों और 180 शहरों में 583 आम आदमी क्लीनिक चल रहे हैं। इनका अब तक 44 लाख से अधिक लोगों ने लाभ उठाया है, जबकि 20 लाख से अधिक लोगों ने मुफ्त मेडिकल टेस्ट करवाए हैं।

विज्ञापन
Punjab News: 76 Aam Aadmi Clinics Dedicated to people cm bhagwant mann in Dhuri
धुरी में आम आदमी क्लीनिक का शुभारंभ करते सीएम मान। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को देश की आजादी की 76वीं वर्षगांठ के मौके पर 76 नए आम आदमी क्लीनिक की सौगात प्रदेशवासियों को दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर इसे मील का पत्थर साबित होने वाला कदम बताया और मुख्यमंत्री भगवंत मान व पंजाब के लोगों को मुबारकबाद दी।

विज्ञापन


सीएम मान ने कहा कि पंजाब की तरक्की को अब कोई नहीं रोक सकेगा, क्योंकि राज्य के लोगों ने अपने अच्छे भविष्य के लिए आप सरकार को चुना है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर में ही मुहैया करवाने के लिए यह सेहत क्रांति के नए युग की शुरूआत है। इन क्लीनिकों में लोगों को मुफ्त दवाएं देने के साथ-साथ 41 तरह के टेस्ट मुफ्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के नेता अपना इलाज तो विदेश में करवा लेते थे लेकिन आम आदमी को बिना बढ़िया इलाज के उनकी किस्मत पर छोड़ देते थे। उन्होंने कहा कि यह नेता लोगों को सिर्फ अपना वोट बैंक समझते हैं और उन्होंने कभी लोगों के जीवन व सेहत की परवाह नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य में अब कैंसर का उचित इलाज उपलब्ध है, जिस कारण अब इलाज के लिए लोगों को दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब से बीकानेर कैंसर अस्पताल के लिए खचाखच भरकर चलने वाली कैंसर एक्सप्रेस ट्रेन अब खाली जाती है, क्योंकि लोगों को अब पंजाब में ही इलाज की सुविधा मिल रही है।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में जिलों में रिक्त पड़ी अधिकारियों के पद भरे जाएंगे। मुख्यालयों से अधिकारियों की तैनाती फील्ड में की जाएगी। इन अधिकारियों को जिलों में काम अलॉट किया जाएगा ताकि लोगों की भलाई यकीनी बने। सीएम मान ने कहा कि पंजाब संतों, पीरों, फकीरों, पैगंबरों और शहीदों की धरती है, जिस कारण यह धरती संभावनाओं से भरी पड़ी है। यहां व्यापार और कारोबार के लिए असीम संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क हादसों को रोकने के लिए सड़कों पर आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए पंजाब सरकार ने सड़क सुरक्षा फोर्स की शुरूआत की है। अपनी तरह की यह पहली विशेष फोर्स पंजाब में रोजाना होने वाले सड़क हादसों में जाती कीमती जानें बचाने के लिए अहम भूमिका निभाएगी। इस फोर्स को सड़क हादसों को रोकने के साथ-साथ गलत ड्राइविंग और सड़कों पर वाहनों की गतिविधि को सुचारू करने का जिम्मा सौंपा गया है। इससे थानों में तैनात मुलाजिमों से काम का बोझ कम होगा। 

पहले चरण में इस विशेष फोर्स में 1300 मुलाजिम भर्ती किए जाएंगे। प्राथमिक तौर पर 144 वाहन तैनात किए जाएंगे, जिनमें 116 वाहन होंगे, जो प्रत्येक 30 किलोमीटर के दायरे में तैनात होंगे और 28 एसयूवी स्पीड रडार से लैस होंगीं। इन वाहनों में पूरी मेडिकल किट होगी ताकि जरूरत पड़ने पर किसी मरीज को तुरंत इमरजेंसी सेवा दी जा सके।

सीएम मान ने एलान किया कि गांवों के सरपंचों का चुनाव को सियासत से प्रेरित नहीं होने दिया जाएगा। जो गांव सर्वसम्मति से सरपंचों का चुनाव करेंगे, उन्हें गांवों के विकास के लिए ग्रांट दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह है कि पंचायत चुनाव में कोई हिंसा न हो और गांवों में भाईचारक माहौल बना रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed