फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab 5 Tourist Spots will be International Tourism Spots

गुड न्यूज, वर्ल्ड क्लास बनेंगे पंजाब के 5 टूरिस्ट स्पॉट

Wed, 24 Dec 2014 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 24 Dec 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
Punjab 5 Tourist Spots will be International Tourism Spots

क्रिकेट व आईटी सेक्टर में अपनी अलग पहचान बना चुकी वर्ल्ड क्लास सिटी मोहाली अब टूरिज्म के क्षेत्र में पूरी दुनिया में जानी जाएगी। राज्य सरकार ने मोहाली के अलावा रोपड़, होशियारपुर, पठानकोट और गुरदासपुर को टूरिज्म स्पॉट के रूप विकसित करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


इसके लिए बकायदा शिवालिक टूरिज्म बोर्ड का गठन भी किया गया है जोकि पंजाब हाउसिंग एंड अर्बन डिपार्टमेंट के तहत काम करेगा। साथ ही उक्त इलाकों को पूरी प्लानिंग से विकसित करेगा। वहीं, विभाग ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। साथ ही इसे राज्य सरकार के गजट में भी इसे शामिल कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार सर्वे करवाकर पांच जिलों का चयन किया है, जिन्हें थीम बेस्ड टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं, उक्त इलाके के विकास के लिए बोर्ड गठित किया गया है। बोर्ड के लिए 15 मेंबर की टीम काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक सीनियर आईएएस को सीईओ बनाया गया है। जबकि डिप्टी सीएम, वित्त मंत्री, टूरिज्म मंत्री, चीफ सेक्रेटरी, फाइनेंशियल कमिश्नर समेत कई विभागों के अधिकारियों को इसका सदस्य चुना गया है। जो कि उक्त इलाकों के विकास में अपना सहयोग देंगे। इसके लिए पूरे फंड का इंतजाम भी किया गया है।

सरकार की नजर में ये एरिया की खूबसूरती काफी प्रसिद्ध है- शाहपुर कंडी किला, तखनी रेहामपुर वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी

मोहाली

1. सिसवां, जयंती, पड़छ डैम
2. खिजराबाद का पहाड़ी एरिया
3. फेज-8 स्थित नेचर पार्क
रोपड़
1. सिख धर्म स्थल
2. हिमाचल का एंट्री प्वाइंट
पठानकोट
1. रंजीत सागर डैम 2. कई पुराने मंदिर
होशियारपुर
1. शाह नूर जमाल मजार
2. हिंदू धर्म स्थल
गुरदासपुर
1. सिख धर्म स्थल
2. कबूतरी दरवाजा
3. हिंदू धर्मस्थल
चप्पड़चिड़ी
भाखड़ा-नंगल डैम
फिश पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed