फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Public Welfare Committee of Kajheri village issued 11 instructions for immigrants in chandigarh

तुगलकी फरमान: अप्रवासियों के बालकनी-सड़क पर खड़े होने की मनाही, रद्द होंगे आधार कार्ड; मामला जान पुलिस हैरान

Sat, 22 Mar 2025 03:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Mar 2025 03:20 PM IST
सार

चंडीगढ़ के कजहेड़ी गांव की लोक भलाई कमेटी ने गांव में रहने वाले अप्रवासियों के लिए 11 नियमों के पोस्टर बनवाकर दीवारों पर चिपकाए हैं। नियमों का पालन न करने पर पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वहीं पुलिस पूरे मामले से अनभिज्ञ है।

विज्ञापन
Public Welfare Committee of Kajheri village issued 11 instructions for immigrants in chandigarh
कजहेड़ी गांव में लगे पोस्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ के कजहेड़ी गांव में दीवारों पर पोस्टर लगाकर अप्रवासियों के लिए नियम तय करने का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। कजहेड़ी गांव की लोक भलाई कमेटी ने गांव में पोस्टर लगाकर 11 निर्देश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


इसमें लिखा गया कि अप्रवासियों को जारी किए गए आधार कार्ड और मतदाता कार्ड रद्द कर दिए जाएंगे। किसी भी कास्तकार का राशन कार्ड, आधार कार्ड या वोटर कार्ड गांव का नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कर्नल की पिटाई का मामला: रोते-रोते पत्नी बोली-ऐसे तो हम आतंकी को भी नहीं मारते; अमर उजाला को कहा थैंक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रवासियों में रोष

साथ ही लिखा है कि गांव की गलियों, नुक्कड़ों चौराहों और किरायेदारों का वाहन पार्क करना सख्त वर्जित है। इसके अलावा बिना किसी काम के किरायेदार बालकनी और सड़क पर खड़ा नहीं हो सकता। इस तरह के नियम बनाने से अप्रवासियों में रोष है। किरायेदारों का कहना है कि जब मकान मालिक अपने वाहन घरों के बाहर खड़े करते हैं तो वह अपने वाहन कहां खड़े करेंगे। 

स्कूल की दीवार पर भी लगाया पोस्टर

लोक भलाई कमेटी ने यह पोस्टर गांव में स्थित सरकारी स्कूल की दीवार पर भी लगा दिया, ताकि गांव में घुसते ही हर व्यक्ति पोस्टर को देख सके। पोस्टर पर लिखा गया कि अगर कोई व्यक्ति निर्देशों का पाल नहीं करता है तो पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कारवाई की जाएगी। 



जब इस संबंध में पोस्टर पर लिखे गए गांव कमेटी के मेंबर को कॉल की गई तो उन्होंने कहा कि वह अमृतसर में हैं, इस संबंध में वह सोमवार को बात करेंगे। सेक्टर 61 चौकी प्रभारी गुरजीवन का कहना है कि गांव में बिना इजाजत के पोस्टर लगाए गए हैं, उनके संज्ञान में मामला नहीं है। अगर ऐसा है तो वह इसे चेक करवाएंगे और बनती कार्रवाई करेंगे।  

पोस्टर पर लिखे यह 11 निर्देश

1. गांव में नशे पर सख्त पाबंदी लगाई जाएगी। अगर कोई नशा बेचता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
2. किसी भी काश्तकार का आधार कार्ड, राशन कार्ड या या वोटर कार्ड गांव का नहीं बनाया जाएगा। अप्रवासियों द्वारा जारी किए गए आधार कार्ड और मतदाता कार्ड रद्द किए जाएंगे।
3. गांव की गलियों, नुक्कड़ों और चौराहों पर किरायेदारों का वाहन पार्क करना सख्त वर्जित है
4. छोटे कपडे़ पहने लड़के-लड़कियों का हाथ पकड़कर गांव की गलियों में घूमना सख्त मना है।
5. किरायेदार का सत्यापन करना मकान मालिक की जिम्मेदारी है।
6. किरायेदार को बिना किसी काम के बालकनी और सड़कों पर खड़े रहना तथा ऊंची आवाज में गाना गाकर शोर मचाना सख्त मना है।
7. किरायेदार अपना कोईं भी वाहन गांव की सड़क पर या दुकान के सामने पार्क नहीं करेगा।
8. कोई भी काश्तकार गांव की गलियों में ठेला-खोमचा नहीं लगाएगा।
9. गांव में कोई भी व्यक्ति तेज गति से स्कूटर, मोटरसाइकिल या कार नहीं चलाएगा। अगर कोई इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
10. दुकानें सर्दियों में रात 10 बजे और गर्मियों में रात 11 बजे बंद हो जाएंगी।
11. गांव की गलियों में बीड़ी सिगरेट आदि पीकर थूकना सख्त मना है।

उठे विरोध के सुर

चंडीगढ़ में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही। नशा का प्रतिबंध सिर्फ प्रवासियों पर नहीं बल्कि सभी लोगों पर लगना चाहिए। किरायेदार अगर किराया देते हैं तो उन्हें सभी सहूलियत मिलनी चाहिए। किरायेदार को उनका हक देना मकान मालिक का काम है। पोस्टर में लिखा गया कि वोट राइट खत्म करना, आधार कार्ड नहीं बनना चाहिए, ऐसा भारत देश अंतर्गत में नहीं चलेगा। देश विरोधी लहर चलाई जा रही है। ऐसा किसी भी हालत में नहीं होने देंगे। मैं पुलिस से अनुरोध करता हूं कि इस मामले में सख्त कार्रवाई करें। - शशि शंकर तिवारी, अध्यक्ष पूर्वांचल विसास महासंघ ट्राईसिटी, प्रदेश सचिव भाजपा चंडीगढ़

मेरी पत्नी कजहेड़ी से पार्षद रह चुकी है। इन लोगों को हमेशा उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों से नफरत है, जो मेहनत मजदूरी करके गुजारा करते हैं। हमारे लोगों ने मेहनत मजदूरी से चंडीगढ़ को बसाया है। ये लोग चाहते हैं कि हमारे लोग सिर्फ मजदूरों की तरह ही रहे। हमने यहां से जीतकर मलोया में मकान दिलवा दिए, इन्हें उससे भी परेशानी थी। इसमें सबसे बड़ा दोषी प्रशासन है। प्रशासन को चाहिए कि घर घर जाकर प्रवासी और मजदूर वर्ग के लोगों का वोटर कार्ड बनाना चाहिए। भारत संविधान से चलता है इनकी दादागिरी से नहीं चलेगा। पुलिस में भी हरियाणा और पंजाब के लोग ही भर्ती हैं, इसलिए प्रशासन का भी पूरा सहयोग है। कजहेड़ी में खुलेआम होटलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है, उस चीज को तो रोक नहीं सकते। - गोपाल उर्फ पप्पू शुक्ल, बीजेपी, पूर्वांचल प्रकोष्ठ अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed