{"_id":"67de3051d16fb2e8dd0e74e9","slug":"case-of-beating-of-colonel-of-indian-army-and-his-son-in-patiala-punjab-police-2025-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्नल की पिटाई का मामला: रोते-रोते पत्नी बोली-ऐसे तो हम आतंकी को भी नहीं मारते; अमर उजाला को कहा थैंक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नल की पिटाई का मामला: रोते-रोते पत्नी बोली-ऐसे तो हम आतंकी को भी नहीं मारते; अमर उजाला को कहा थैंक्स
Sat, 22 Mar 2025 03:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 22 Mar 2025 03:21 PM IST
सार
पंजाब के पटियाला में सेना के कर्नल और उनके बेटे के साथ मारपीट की गई थी। पटियाला पुलिस ने अब मामले में नई एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच के लिए एसआईटी भी बनाई गई है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कर्नल की पत्नी ने प्रेसवार्ता की।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
13 मार्च को पटियाला में नशे मे धुत्त कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा भारतीय सेना के मौजूदा कर्नल व उनके बेटे को पीटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में कर्नल की पत्नी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में सेना के पूर्व अधिकारियों के साथ प्रेसवार्ता कर पंजाब पुलिस पर इस मामले में कार्रवाई नहीं करने को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने रोते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने मेरे बेहोश पति को लात मारी, ऐसे तो हम आतंकवादी को भी नहीं मारते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बजट सत्र के बाद सियासी बदलाव तय: पंजाब में कई मंत्रियों की छुट्टी तो कइयों के बदलेंगे विभाग; ये है कारण
विज्ञापन
जसविंदर काैर ने कहा कि हमने मीडिया को काॅल किया, लेकिन उन्हें सपोर्ट नहीं मिला। हालांकि दबाव के दाैर में अमर उजाला एक पिलर की तरह खड़ा रहा। इस पर सभी ने तालियां बजाई। प्रेसवार्ता के दौरान कर्नल की पत्नी सहित वहां मौजूद सेना के पूर्व अधिकारियों ने पंजाब पुलिस शेम-शेम के नारे लगाए।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा में उठा था मुद्दा
हालांकि शुक्रवार को विपक्ष द्वारा यह मामला पंजाब विधानसभा में भी उठाया गया। लेकिन पुलिस कार्रवाई से नाखुश पूर्व सेना अधिकारियों व कर्नल के परिजनों द्वारा शनिवार को पटियाला डीसी ऑफिस के सामने मोर्चा भी लगाया जाएगा।यह है मामला
पटियाला निवासी जसविंदर कौर बाठ ने बताया कि उनके पति पुष्पिंद्र सिंह भारतीय सेना में मौजूदा समय में कर्नल के पद पर तैनात है। बीती 13 मार्च की रात को उनके पति बेटे अंगद सिंह के साथ शहर में गए हुए थे। इसी दौरान पटियाला में राजिंद्रा अस्पताल के पास स्थित ढाबे के नजदीक कुछ पुलिस कर्मियों ने शराब के नशे में उसके पति व बेटे के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उनके साथ मारपीट की। उनके पति ने मारपीट करने वालों को यह भी बताया कि वह सेना में कर्नल है तो भी उन जवानों ने उन्हें जमीन पर गिराकर लातें मारते हुए बुरी तरह से पीटा। उनके पति को गंभीर चोटें आईं और बायें हाथ में फ्रेक्चर भी आ गया। बेटे अंगद सिंह के सिर पर गहरा जख्म आया जिसके कारण दोनों को अस्पताल में भी भर्ती करवाना पड़ा। लेकिन इस मामले में पटियाला पुलिस ने चार दिनों तक एफआईआर दर्ज करने के बजाए उन्हें इधर से उधर तीन थानों व एसएसपी कार्यालय में चक्कर कटवाए। बल्कि पुलिस एसपी व डीएसपी ने तो उन पर समझौते के लिए दबाव बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने मामले में अपने चहेते एसएचओ व अन्य पुलिस कर्मियों को बचाने का प्रयास किया। यह पूरी घटना वहां एक ढाबा कर्मी ने अपने मोबाइल में बना ली थी जिसके बाद पुलिस कर्मियों द्वारा कर्नल व उनके बेटे को पीटने की सच्चाई सामने आई।साथ ही उन्होंने इस मामले में पटियाला डीसी को पंजाब मुख्य सचिव के नाम एक मांग पत्र सौंपा है जिसमे उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने, मामले से जुड़े पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड करने सहित अन्य मांगे लिखी है। मामले में पूर्व सैनिक अधिकारियों व कर्नल के परिजनों द्वारा शनिवार को पटियाला डीसी कार्यालय के समक्ष मोर्चा भी लगाया जाएगा।