फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Public toilet in Vikas Nagar Booth Market has been closed for years

Chandigarh News: विकास नगर बूथ मार्केट में वर्षों से बंद पड़ा सार्वजनिक टॉयलेट

Sat, 29 Nov 2025 01:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Public toilet in Vikas Nagar Booth Market has been closed for years
मनीमाजरा। विकास नगर के बूथ मार्केट में पिछले कई वर्षों से सार्वजनिक टॉयलेट बंद पड़ा हुआ है, जिसके चलते दुकानदारों, ग्राहकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी विकास नगर के अध्यक्ष एवं बूथ मार्केट प्रधान सुभाष कुमार मौर्य ने नगर निगम चंडीगढ़ से इस समस्या के समाधान के लिए तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सुभाष मौर्य ने बताया कि नगर निगम ने इस बूथ मार्केट दुकानदारों को किराए पर अलॉट किया हुआ है और सभी दुकानदार हर महीने नियमित रूप से रेंट जमा करते हैं। इसके बावजूद मार्केट में बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि टॉयलेट कई सालों से खराब पड़ा हुआ है। इसकी हालत ऐसी है कि इसका इस्तेमाल किया ही नहीं जा सकता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोजाना सैकड़ों लोग इस मार्केट में आते हैं, लेकिन टॉयलेट बंद होने से महिलाओं, बुजुर्गों, ग्राहकों और दुकानदारों को भारी दिक्कतें आती हैं। गर्मियों के दिनों में यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। मार्केट के दुकानदारों ने बताया कि महीनों से शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन अभी तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ नंबर 62 के दुकानदार सुभाष कुमार, बूथ नंबर 64 सचिन कुमार, बूथ नंबर 26 अमरीश कुमार बूथ नंबर 35 के अशोक ने बताया कि टॉयलेट न होने से ग्राहकों का मार्केट में ठहराव समय भी कम हो जाता है और व्यापार पर भी असर पड़ता है। सुभाष मौर्य ने नगर निगम चंडीगढ़ से अपील की है कि जल्द से जल्द बूथ मार्केट में बंद पड़े टॉयलेट की मरम्मत कर उसे शुरू किया जाए, ताकि आम जनता और दुकानदारों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान तुरंत नहीं किया गया, तो दुकानदारों के साथ मिलकर निगम कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed