फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   State-of-the-art ultrasound facilities will be available at three locations, including Ambala and Karnal.

Chandigarh-Haryana News: अंबाला-करनाल समेत 3 जगह मिलेगी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड की सुविधा

विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी, मरीजों को लंबी वेटिंग से भी मिलेगी राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ के एमएलए हॉस्टल की डिस्पेंसरी, अंबाला शहर और करनाल के नागरिक अस्पतालों में नई अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाने की मंजूरी दी है। इससे मरीजों को सरकारी अस्पतालों में ही बेहतर और समय पर जांच की सुविधा मिल सकेगी।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित एमएलए हॉस्टल की डिस्पेंसरी में उच्च श्रेणी की अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई जाएगी। मशीन खरीदने और उसे पूरी तरह चालू करने पर करीब 81 लाख रुपये खर्च होंगे। इस डिस्पेंसरी में मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और उनके परिवारों के साथ-साथ चंडीगढ़ में कार्यरत हरियाणा सरकार के हजारों कर्मचारी इलाज करवाते हैं। नई मशीन से उन्हें परिसर में ही जल्द जांच की सुविधा मिलेगी। सरकार ने आम लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अंबाला शहर और करनाल के नागरिक अस्पतालों में भी नई अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाने का फैसला किया है। इन अस्पतालों में रोज बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। इनमें गर्भवती महिलाओं के अलावा कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की सीमित सुविधा के कारण मरीजों को कई बार लंबा इंतजार करना पड़ता था या निजी सेंटरों का रुख करना पड़ता था। नई मशीनें लगने से जांच में तेजी आएगी और मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed