{"_id":"6aa00bebdb13893c8105ef70","slug":"sikh-pilgrims-can-apply-for-the-religious-visit-to-pakistan-until-the-12th-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1117975-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सिख श्रद्धालु 12 तक कर सकेंगे पाकिस्तान की धार्मिक यात्रा के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सिख श्रद्धालु 12 तक कर सकेंगे पाकिस्तान की धार्मिक यात्रा के लिए आवेदन
विज्ञापन
पाकिस्तान में कार्यक्रम 22 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान में होने वाले धार्मिक समारोहों में शामिल होने के इच्छुक सिख श्रद्धालुओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। हरियाणा सरकार ने श्रद्धालुओं से 12 सितंबर 2026 तक आवेदन जमा करने को कहा है। पाकिस्तान में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से जुड़े धार्मिक समारोह 22 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। हरियाणा से भी सिख श्रद्धालुओं का जत्था इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भेजा जाएगा।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान जाने के इच्छुक श्रद्धालु अपना आवेदन हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कुरुक्षेत्र के पास जमा करवा सकते हैं। आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेज और पूरा विवरण देना अनिवार्य होगा। सरकार ने श्रद्धालुओं से समय सीमा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। 12 सितंबर के बाद मिलने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। वहीं अधूरे आवेदन भी प्रक्रिया में शामिल नहीं किए जाएंगे। समय पर मिले आवेदनों की पुलिस जांच और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद तय नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। सरकार ने इच्छुक श्रद्धालुओं से कहा है कि वे बिना देरी किए जरूरी दस्तावेज के साथ आवेदन करें।