{"_id":"b201b8af955861bb7f67e36d705af53a","slug":"public-scourge-on-god-photo-in-toilet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय में देवता की फोटो लगाने पर बड़ा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय में देवता की फोटो लगाने पर बड़ा हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा में गोविंदपुरा मोहल्ले में बने एक शौचालय की लाइट पर हिंदू देवता की फोटो लगाने पर आपत्ति जताते हुए हंगामा किया। शनिवार शाम को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा युवा मोर्चा का हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने आकर जांच की।
विज्ञापन
पता चला कि नगर निगम की ओर से दस साल पहले जब यह शौचालय को बनाया गया था तो उस दौरान ऐसी एक लाइट भी लगाई गई थी।
जांच अधिकारी दयाराम ने बताया कि आपत्ति जताने वाले संगठन के मीडिया प्रमुख अमितोष शर्मा, नरेश अरोड़ा, राकेश चौधरी ने लाइट तोड़ने और निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने मांग की थी। उन्होंने इस संगठन के कार्यकर्ता की शिकायत लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला बढ़ता देखकर मौके पर पहुंचकर मनीमाजरा थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह ने मौके पर नगर निगम के जेई अरुण कुमार को बुलाया और लाइट को निकालने को कहा। वहीं अमितोष शर्मा ने बताया कि जेई ने उन्हें आश्वासन दिया है रविवार को लाइट निकालने के बाद ही शौचालय को खोला जाएगा।
विज्ञापन