फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   public entry will be in rohtak pgi by pass

ध्यान दें लोग, PGI में अब पास से ही होगी एंट्री

Fri, 12 Feb 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 12 Feb 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
public entry will be in rohtak pgi by pass

पीजीआई जाने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें लोग। दरअसल, रोहतक पीजीआई में अब केवल पास से एंट्री होगी। पीजीआई में बढ़ती भीड़ और असामाजिक तत्वों को रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब एक मरीज के साथ एक ही परिजन का पास (कार्ड) बनेगा।

विज्ञापन


हालांकि मरीज की गंभीर हालत, उसकी जरूरत और इमरजेंसी को देखते हुए पास की संख्या 4 तक बढ़ाई जा सकती है। बगैर पास के किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। खास बात यह है कि पास केवल 24 घंटे के लिए ही मान्य होगा ताकि इसका दुरुपयोग नहीं किया जा सके। अगले दिन नया पास बनवाना होगा।
विज्ञापन


हां, अगर आपने एक पास बनवाया है और कोई भी परिजन मरीज से मिलने आया है तो आप उसे अपना पास देकर अंदर भेज सकेंगे। पास मरीज को दाखिल किए जाने वाले काउंटर पर ही बनेगा। हालांकि पीजीआई में पहले भी यह व्यवस्था एक बार लागू की गई थी, लेकिन वक्त के साथ इसे बंद करना पड़ा था। लेकिन इस बार इसे सख्ती से लागू करने का दावा किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत के हिसाब से मिलेंगे पास
डीएमएस डॉ. संदीप ने बताया कि व्यवस्था बनाने के लिए इस योजना को लागू किया गया है। इसके तहत यदि कोई मरीज सामान्य अवस्था में लाया जाता है तो उसके साथ केवल एक परिजन को पास दिया जाएगा। यदि मरीज की हालात गंभीर है तो उसके साथ ज्यादा से ज्यादा चार लोगों के पास बनाए जाएंगे।


इमरजेंसी वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों की भी हालत और जरूरत को देखते हुए पास दिए जाएंगे। छोटे बच्चे के साथ दो लोगों को पास दिए जा सकते हैं। परिजनों को यह पास चिट्ठी बनाने के साथ ही बनवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed