फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Public Bike News: Public cycle sharing project will start in Chandigarh from 10 december

चंडीगढ़ : हर साल 500 रुपये दें, पब्लिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट के सदस्य बनें और पांच रुपये प्रति घंटे में साइकिल की सवारी करें

Fri, 04 Dec 2020 05:16 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Dec 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Public Bike News: Public cycle sharing project will start in Chandigarh from 10 december
चंडीगढ़: सेक्टर 17 स्थित पार्किंग में खड़ी साइकिलें। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में साइकिल पर चलने वालों का सपना पूरा होने जा रहा है। साइकिल फॉर चेंज प्रोजेक्ट के तहत सदस्यता लेने वाले लोगों को 5 रुपये प्रति घंटे और सदस्यता नहीं लेने वालों को 10 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क देना होगा। सदस्यता के लिए हर साल 500 रुपये देने होंगे। 10 दिसंबर को स्मार्ट सिटी 225 साइकिल चलाने जा रहा है। इसके लिए 25 डॉकिंग स्टेशन बनाए गए हैं। स्मार्ट सिटी ने सभी डॉकिंग स्टेशन में पैडल वाली साइकिल व ई-साइकिल रखवाई हैं।
विज्ञापन

  
इस योजना के तहत ऐसे ले सकते हैं सदस्यता
सदस्यता लेने के लिए स्मार्ट बाइक एप डाउनलोड करना होगा। उसे अपने आधार कार्ड से लिंक करना होगा। फिर उसे सीधा बैंक अकाउंट से जोड़ सकते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से बैंक अकाउंट से नहीं जोड़ना चाहते हैं तो अपने बैलेट को रिचार्ज कर सकते हैं। इससे 500 रुपये सदस्यता शुल्क कटने के अलावा आगे की ट्रिप का शुल्क भी कटता रहेगा।
विज्ञापन


डॉकिंग स्टेशन में जाकर ही साइकिल होंगी लॉक
सभी साइकिलों में जियो फेंसिंग की गई है। जब किसी डॉकिंग स्टेशन से साइकिल उठाएंगे तो एप से उस साइकिल का नंबर डालकर ताला खोलना होगा। इसके बाद जहां तक जाना है, उसके आसपास कौन सा डॉकिंग स्टेशन है, यह भी एप बताएगा। उस डॉकिंग स्टेशन के अंदर साइकिल रखकर एप से ताला लगाने पर ही वह यात्रा समाप्त होगी। ऐसा न करने पर खाते से पैसे कटते रहेंगे। वहीं, डॉकिंग स्टेशन के बाहर साइकिल का ताला नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैडल वाली साइकिल या ई-साइकिल लें
स्मार्ट सिटी ने सभी डॉकिंग स्टेशन में पैडल वाली साइकिल व ई-साइकिल रखवाई हैं। दोनों साइकिलों के चलाने के लिए शुल्क में कोई अंतर नहीं है। लोग अपनी पसंद के अनुसार साइकिल चुन सकते हैं।


ट्राइसिटी का एक एप बनाने पर करेंगे काम
अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट बाइक प्रोजेक्ट को ट्राइसिटी में लागू करने के काम पर जल्द प्रयास शुरू करेंगे। इसके लिए प्रयास करेंगे कि एक ही एप के माध्यम से चंडीगढ़ व पंचकूला में साइकिल चल सके। वहीं, जब मोहाली इस प्रोजेक्ट को शुरू करे तो उसे भी साथ में जोड़ा जा सके। इससे लोगों का काफी सहूलियत होगी। वहीं, लोग कम से कम गाड़ी का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed