फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU Zonal Youth and Heritage Festival to be held from 18th to 20th October

पीयू जोनल यूथ एंड हेरीटेज फैस्टिवल 18 से 20 अक्तूबर तक होगा आयोजित

Wed, 21 Sep 2022 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
PU Zonal Youth and Heritage Festival to be held from 18th to 20th October
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से जोनल यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल जोन-ए के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। यूथ फेस्टिवल 18 से 20 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। इसकी मेजबानी सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज करेगा। यूथ फेस्टिवल में क्लासिकल डांस, गिद्दा, भंगड़ा, लोक नृत्य, ग्रुप डांस, शबद गायन, भजन, ग्रुप गायन, गीत, गजल, कविश्री, भारतीय ऑर्केस्ट्रा, लोकगीत, वार, कली गायन, लेडीज ट्रेडिशनल गाने, वन एक्ट प्ले, स्किट, मीमी, मिमिक्री, भंड, मुहावरेदार वार्तालाप आदि प्रस्तुतियां पेश की जाएंगी।
विज्ञापन

कल्चरल कोऑर्डिनेटर डॉ. सुच्चा सिंह और डॉ. रिचा शर्मा ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी के शब्द/भजन, ग्रुप सिंगिग, क्लासिकल म्यूजिक वोकल, गीत/गजल, फोक सॉन्ग, कवि श्री, वार सिंगिग, काली सिंगिंग, लेडिज ट्रेडिशनल एंड रिचुअल सॉन्ग ऑफ पंजाब, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक, ऑर्केस्ट्रा इंडियन, फोक इंस्ट्रमेंट्स, ग्रुप फोक ऑर्केस्ट्रा में इच्छुक छात्रों को 23 सितंबर को सुबह 11 बजे संगीत विभाग में ऑडिशन के लिए सिलेक्शन कमेटी के समक्ष पेश होना होगा। वहीं, क्लासिकल डांस, गिद्दा, भांगड़ा, फोक डांस और ग्रुप डांस जनरल के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को यूथ वेलफेयर डिपार्टमेंट में 22 सितंबर को सुबह 11 बजे ऑडिशन के लिए सिलेक्शन कमेटी के समक्ष पेश होना होगा। इसके अलावा वन एक्ट प्ले, स्किट, माइम, मिमिक्री, हिस्ट्रोनिक्स, भांड और मुहावरेदार वार्तालाप के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को बुधवार को सुबह 11 बजे यूथ वेलफेयर डिपार्टमेंट में सिलेक्शन कमेटी के समक्ष पेश होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed