{"_id":"63642863a86792738f5cd07d","slug":"pu-youth-fest-zone-a-trophy-named-after-sd-college-youth-chandigarh-news-pkl4672310130","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडी कॉलेज के युवाओं के नाम रही पीयू यूथ फेस्ट-जोन ए की ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडी कॉलेज के युवाओं के नाम रही पीयू यूथ फेस्ट-जोन ए की ट्रॉफी
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज में आयोजित यूथ फेस्टिवल के दौरान पंजाबी फोक डांस की प्रस्तुति देते छात्र।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। बेहतरीन गिद्दा की प्रस्तुति के साथ ही सेक्टर- 10 स्थित डीएवी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय पंजाब यूनिवर्सिटी जोनल यूथ एंड हैरिटेज फेस्टिवल जोन-ए का वीरवार को समापन हो गया। फेस्ट में क्षेत्र के 15 कॉलेजों की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में भेजी गई लगभग 300 टीमों में दो हजार से भी अधिक स्टूडेंट्स ने अपनी कलात्मक, सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतिभाओं को मंच पर पेश किया। जोन-ए में ओवरऑल ट्रॉफी पर सेक्टर-32 के एसडी कॉलेज के युवाओं ने कब्जा जमाया।
गिद्दा में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। इसमें पीयू कैंपस की लड़कियों ने बाजी मारी। सेक्टर- 11 स्थित पीजीजीसी कॉलेज दूसरे और डीएवी कॉलेज-10 तीसरे स्थान पर रहा। पीयू की लड़कियों ने परिसर में पहुंचने के बाद भी रात को परिसर में जीत के जश्न में गिद्दा की बोलियां पेश कीं। जनरल नृत्य के मुकाबले में डीएवी कॉलेज-10 टीम ने प्रथम, जीजीडीएसडी कॉलेज-32 ने द्वितीय व पीजीजीसी-11 एवं पीजीजीस-46 ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया। एसडी कॉलेज की छात्राओं ने मराठी का देवी गोंडल, पीजीजीसी-46 ने राजस्थानी तेरहताली व डीएवी-10, पीजीजीसी-11 ने हरियाणवी नृत्य किया। पंजाब के ग्रुप लोक नृत्य प्रतियोगिता में पीजीजीसी-11 के छात्रों ने लुड्डी कर पहला स्थान, मलवई गिद्दा कर एसजीजीसी-26 ने दूसरा स्थान व पीयू सेक्टर 14 के छात्रों ने झूमर कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
तेरहताली नृत्य में शरीर पर मंजीरे बांध लड़कियों ने नृत्य से मोहा मन
तेरहताली नृत्य में सभी प्रतिभागी छात्राओं ने शरीर पर 13 अलग-अलग जगह पर मंजीरे बांध रखे थे। इस नृत्य की विशेषता का बखान करते हुए पीजीजीसी-46 की छात्रा नेहा ने बताया कि इस डांस द्वारा दुर्गा मां की पूजा की जाती है। इसी तरह जीजीडीएसडी कॉलेज-32 की छात्राओं ने उल्लेख किया कि गोंडल नाच देवी को प्रसन्न करने हेतु किया जाता है और इसमें स्त्रियों की भूमिका अधिक प्रभावशाली होती है।
विज्ञापन
तेरहताली नृत्य से