फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU will take work from guest faculty according to need, currently will have to wait

पीयू गेस्ट फैकल्टी से जरूरत के हिसाब से लेगी काम, फिलहाल करना होगा इंतजार

Tue, 22 Dec 2020 01:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
PU will take work from guest faculty according to need, currently will have to wait
चंडीगढ़। पीयू पंजाब विश्वविद्यालय जरूरत पड़ने पर ही गेस्ट फैकल्टी की सेवाएं लेगी। फिलहाल कोई संभावनाएं नहीं बन रही हैं। माना जा रहा है कि मार्च में इन शिक्षकों की मदद ली जा सकती है, क्योंकि उस दौरान परीक्षाएं हो जाएंगी और अगले सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। साथ ही तब तक पीयू के खुलने की भी संभावनाएं हैं। 150 से अधिक गेस्ट फैकल्टी व अनुबंध शिक्षक पीयू के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उधर,
विज्ञापन

कोरोना के कारण पीयू ने जून के बाद से गेस्ट फैकल्टी व अनुबंध शिक्षकों से काम नहीं लिया है। लगभग 150 शिक्षक अपने घरों पर बैठ गए। छह माह से अधिक समय से यह अधिकांश शिक्षक अपने घरों पर हैं। वह इंतजार कर रहे हैं कि पीयू कब उन्हें बुलाएगी, क्योंकि कई शिक्षक ऐसे हैं जो पीयू में पढ़ाकर गुजारा कर रहे थे। अब उनके सामने आजीविका का संकट हो गया। इन गेस्ट फैकल्टी के कई शिक्षकों ने पीयू प्रशासन को समय-समय पर पत्र भी भेजे और काम के बारे में पूछा। पीयू ने भी यही जवाब दिया है कि जरूरत के हिसाब से उन्हें रखा जाएगा। अब फिर से यही जवाब दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि मार्च में इन शिक्षकों के लिए रास्ता खुल सकता है। साथ ही उस समय तक स्थायी शिक्षकों की भर्तियां भी हो सकती हैं। हालांकि उनके लिए फिर से आवेदन मांगे जा सकते हैं। उस प्रक्रिया में और अधिक समय लगेगा। डीयूआई डॉ. आरके सिंगला कहते हैं कि गेस्ट फैकल्टी जरूरत के हिसाब से बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed