फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU will spend 10 crores on books and journal publication

पीयू किताबों और जर्नल प्रकाशन पर खर्च करेगी 10 करोड़

Sat, 23 Jan 2021 02:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
PU will spend 10 crores on books and journal publication
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी आगामी सत्र में किताबों व रिसर्च जर्नल पर अधिक रकम खर्च करेगा। इसके लिए 10 करोड़ 16 लाख का बजट पास हुआ है। यह पिछले वर्ष की अपेक्षा 84 लाख अधिक है। माना जा रहा है कि पीयू में किताबों की अगले शैक्षिक सत्र में कमी नहीं होगी। पुस्तकालयों आदि में विद्यार्थियों की मांग के मुताबिक किताबें पहुंचेंगी।
विज्ञापन

पीयू की मुख्य लाइब्रेरी एसी जोशी लाइब्रेरी है। इसमें नौ लाख से अधिक किताबें हैं। इसके अलावा हर विभाग की अलग लाइब्रेरी है। पीयू का ध्यान किताबों की ओर हमेशा रहा है। आगे के शैक्षिक सत्र में भी उसी नजरिए से काम किया जा रहा है। इसलिए किताबों व जर्नल्स पर खर्च होने वाली रकम बढ़ाई जा रही है। पिछले साल भी लगभग दस करोड़ रुपये इसके लिए प्रस्तावित किए गए थे, लेकिन इस बार यह बजट बढ़ा है। शोध पत्र प्रकाशन में भी पीयू आगे है। रिसर्च यहां एक से बढ़कर एक होते हैं। कुछ विभाग अपने रिसर्च जर्नल निकालने की तैयारी में हैं। देशभर के विशेषज्ञ यहां के जर्नल में शोध पत्र भेजते हैं, जिनको पीयू गुणवत्ता के आधार पर अपने जर्नल में प्रकाशित करती है। सूत्रों का कहना है कि इस बार पुस्तकालयों में किताबों की संख्या में बड़ी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed