फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU will soon start course on natural farming

पीयू जल्द ही प्राकृतिक खेती पर शुरू करेगी कोर्स

Mon, 27 Dec 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
PU will soon start course on natural farming
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी जल्द ही प्राकृतिक खेती पर नया कोर्स शुरू करने की तैयारी कर रही है। यह कोर्स संबद्ध कृषि कॉलेजों में संचालित होगा। विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती के फायदे, प्रदर्शन, आमदनी आदि के बारे में पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से सभी विश्वविद्यालयों के वीसी को यह निर्देश भेजे गए हैं। उन्होंने कहा है कि वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में प्राकृतिक खेती पर जोर दिया गया। इसके लाभ अनेकों बताए गए। साथ ही बिना बजट के आमदनी ली जा सकेगी। इस खेती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी विचार रखे और किसानों के लिए इसे लाभदायक बताया। इसके साथ-साथ कैबिनेट ने भी इसको आगे बढ़ाया। इसी को देखते हुए अनुसंधान परिषद ने खासकर अपने कृषि विश्वविद्यालयों व कृषि कॉलेजों से जुड़े विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि इस पर काम किया जाए ताकि सरकार की मंशा पूरी हो सके और किसान अधिक से अधिक मुनाफा ले सकें। इस पाठ्यक्रम के संचालन के बाद अनुसंधान परिषद को सभी विश्वविद्यालय जानकारी देंगे। कोर्स तैयार करने और उसे पढ़ाने के लिए शिक्षकों की भी तैनाती करनी होगी। हालांकि वर्तमान में कृषि विषय पढ़ा रहे शिक्षक ही इसकी जानकारी दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें भी प्रशिक्षण दिया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि अनुसंधान परिषद के पत्र के बाद पीयू इस पर काम शुरू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed