{"_id":"5f0346598ebc3e42cf7f2999","slug":"pu-will-send-home-to-all-nearby-students-staying-in-hostels-chandigarh-news-pkl3803777145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टलों में रह रहे पास के सभी छात्रों को घर भेजेगा पीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्टलों में रह रहे पास के सभी छात्रों को घर भेजेगा पीयू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में रह रहे पड़ोसी राज्यों के छात्रों को अपने घर जाना होगा। इसके लिएपीयू ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है और अभिभावकों के जरिये भी दबाव बनवाया जा रहा है। पीयू चाहता है कि छात्र सुरक्षित रहें, इसके लिए उन्हें घर भेजा जाएगा। क्योंकि कोरोना का विस्तार अभी बाकी है जो कभी भी हो सकता है। हालांकि पीयू छात्रों का भी विश्वास में ले रहा है। तमाम छात्र राजी भी हो रहे हैं।
पीयू प्रशासन ने कुछ दिनों पहले छात्रों से कहा था कि वे अपने घरों को जाएं। उन्हें हॉस्टलों में अधिक दिन तक नहीं रखा जा सकता। यदि किसी छात्र को कोरोना हो गया तो सभी छात्र चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में पीयू कैंपस में रह रहे शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए भी खतरा होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए छात्रों से कहा गया था लेकिन छात्रों ने प्रदर्शन कर दिया। सूत्रों का कहना है कि छात्रों को पीयू प्रशासन ने शांत जरूर कर दिया लेकिन पीयू अपनी योजना से पीछे नहीं हटा। पीयू पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के छात्रों को बस से अपने घर भेजेगा।
दूर के छात्रों को जाने के लिए विवश नहीं करेगा पीयू
सूत्रों का कहना है कि दूूर के छात्रों को जाने के लिए विवश नहीं किया जाएगा लेकिन पड़ोसी राज्यों के छात्र अपने घर गए तो छात्रों की संख्या कम हो जाएगी। इससे सोशल डिस्टेंस बनी रहेगी तो सभी सुरक्षित रह सकेंगे। सूत्रों का कहना है कि पीयू हर छात्र से अलग से बातचीत कर रहा है और उन्हें कामयाबी भी मिल रही है।