{"_id":"63f67f75f5d330e0b90b63c6","slug":"pu-will-increase-the-fee-of-self-finance-course-by-75-percent-chandigarh-news-c-16-pkl1043-69611-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस 7.5 प्रतिशत बढ़ाएगा पीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस 7.5 प्रतिशत बढ़ाएगा पीयू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी आगामी सत्र के लिए विभागों में चल रहे विभिन्न अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए फीस बढ़ाने जा रहा है। इसके लिए पीयू ने तैयारियां कर ली हैं। पीयू ने सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज में 7.5 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी का फैसला लिया है। इसमें अधिकतम 7500 रुपये तक फीस बढ़ाई जा सकती है।
पंजाब यूनिवर्सिटी ने ट्रेडिशनल कोर्स की भी फीस बढ़ाने की तैयारी की है। सेल्फ फाइनेंस कोर्स के बढ़ाए गए शुल्क के दायरे में पुराने छात्र नहीं आएंगे, केवल नए दाखिलों पर ही नई फीस व्यवस्था लागू होगी। पीयू 50 से अधिक सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज करवा रहा है। यह कोर्स इंजीनियरिंग, मेडिकल, कानून, होटल मैनेजमेंट आदि क्षेत्रों से जुड़े हैं। देशभर से विद्यार्थी इन कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए लाइन में लगे रहते हैं। प्रवेश परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन व साक्षात्कार के माध्यम से इन कोर्सेज में हर साल दाखिले किए जाते हैं।
ट्रेडिशनल कोर्स की बढ़ेगी 500 रुपए फीस
पीयू के विभिन्न विभागों में चल रहे विज्ञान और आर्ट्स के ट्रेडिशनल कोर्सेज में 500 रुपये फीस बढ़ोतरी की जाएगी। वहीं दूसरे साल में आने के बाद छात्र की फीस में 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी। इसी तरह सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज में भी दूसरे वर्ष में आने के बाद छात्र की फीस में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
यूबीएस, यूआईसीईटी और यूआईपीएस की फीस पर लेना है फैसला
पीयू प्रशासनिक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार अभी यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस), यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ कैमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में संचालित हो रहे प्रोफेशनल कोर्सेज की फीस पर अभी बैठक कर फैसला लिया जाएगा। पीयू से मिली जानकारी के अनुसार ये पीयू के पुराने विभाग हैं, लेकिन यहां पर प्रोफेशनल कोर्स संचालित हो रहे हैं, आस-पास की यूनिवर्सिटियों और कॉलेज के मुकाबले यहां की फीस बहुत कम है।
नए सत्र में तय सीमा में फीस बढ़ाने का फैसला
पीयू के आगामी सत्र में तय सीमा में विभिन्न कोर्सेज की फीस बढ़ाने का फैसला लिया गया है। सेल्फ फाइनेंस कोर्स की 7.5 प्रतिशत और अधिकतम राशि 7500 रुपये तक फीस में बढ़ोतरी की जाएगी। - प्रो. वाईपी वर्मा, रजिस्ट्रार, पीयू