फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU will get the answer sheets checked online

पीयू ऑनलाइन करवाएगी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच

Fri, 28 Jan 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
PU will get the answer sheets checked online
चंडीगढ़। पीयू ने कोरोना महामारी के संक्रमण और जल्द परीक्षा परिणाम तैयार करने के मद्देनजर इस बार उत्तरपुस्तिकाओं की जांच ऑनलाइन करवाने का फैसला लिया है। हालांकि यह विभाग और कॉलेजों के शिक्षकों की खुद की मर्जी पर निर्भर करेगा। अगर उन्हें ऑनलाइन कॉपी जांच करना सुविधापूर्ण नहीं लगता तो वे ऑफलाइन माध्यम में कॉपी का प्रिंट निकालकर भी जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन

पीयू परीक्षा नियंत्रक जगत भूषण ने बताया कि वीरवार को आयोजित हुई स्नातक और परास्नातक विषयों की सेमेस्टर परीक्षा सही तरीके से संपन्न हुई। इसमें किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। इस बार यूनिवर्सिटी ने फैसला किया है कि विद्यार्थी इस बार उत्तरपुस्तिकाएं स्पीड पोस्ट की बजाय ऑनलाइन ही पीडीएफ के माध्यम से भेजेंगे, इसलिए परीक्षा के चार-पांच दिन बाद ही कॉपी जांच शुरू हो जाएगी, जिससे जल्द परीक्षा परिणाम भी तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

पिछली बार स्पीड पोस्ट के कारण विद्यार्थियों की कॉपियां देरी से पहुंची थीं, जिस कारण कॉपी जांच का काम शुरू होने में देरी हुई थी। इस बार विभागों और कॉलेजों को ऑनलाइन ही कॉपी जांच करने की सहूलियत दी जा रही है। इसके साथ ही इससे पेपर की बचत होगी और यह पर्यावरण के अनुकूल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में चल रही ऑनलाइन सेमेस्टर परीक्षा फरवरी के अंतिम सप्ताह में समाप्त होगी। यूनिवर्सिटी की ओर से सभी कोर्स के विद्यार्थियों के दाखिला कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थियों को दाखिला कार्ड संबंधित विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगे।

पीयू ने इन कोर्सेज के परिणाम किए जारी
पंजाब यूनिवर्सिटी ने वीरवार को जुलाई और अगस्त में हुई परीक्षा व गोल्डन चांस वाले विभिन्न कोर्सों का परीक्षा परिणाम जारी किया। इसमें बीए द्वितीय वर्ष (गोल्डन चांस), बीएससी द्वितीय वर्ष (गोल्डन चांस), बी.वॉक (लॉजिस्टिक मैनेजमेंट) के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। संबंधित विद्यार्थी परीक्षा परिणाम पंजाब यूनिवर्सिटी, कॉलेज और विभागों की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed