{"_id":"5f43e7928ebc3e4ae528ee7b","slug":"pu-trying-to-renewal-of-verka-booth-on-contract-not-keep-rules-in-mind-chandigarh-news-pkl385660656","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू नियमों को ताक पर रखकर वेरका बूथ को ठेके पर देने की तैयारी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू नियमों को ताक पर रखकर वेरका बूथ को ठेके पर देने की तैयारी में
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Pu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय वेरका के बूथ को फिर ठेकेदारी प्रथा से संचालित करने की योजना बना रहा है। इसके लिए दुकान का नवीकरण (रिनुअल) किया जा रहा है। यह बात कर्मचारियों को पता लगी तो उन्होंने पीयू प्रशासन को पत्र भेजकर चेतावनी जारी की है कि यदि वेरका बूथ को ठेकेदारी प्रथा से संचालित किया तो वे उग्र आंदोलन करके एडमिन ब्लॉक का घेराव करेंगे।
वेरका का अनुबंध सीधे पीयू से हुआ था। वेरका अपने कर्मचारियों के जरिये इस बूथ का संचालन करवाने वाली थी लेकिन वेरका ने नियमों को ताक पर रखकर इसका संचालन ठेकेदारी प्रथा से शुरू कर दिया। कई बार यह मामला उठा। 2002 में वेरका को नोटिस भी जारी किया गया था लेकिन इसे सिफारिश आदि के जरिये दबा दिया गया। अब कर्मचारियों ने पिछले साल इस मुद्दे को फिर से उठाते हुए कहा कि वेरका कंपनी यहां सीधे उत्पाद बेचेगी तो उन्हें फायदा होगा। ठेकेदार की ओर से इसे संचालित किया जा रहा है तो इसमें कमीशन का फेर है और इससे सभी को चूना लग रहा है इसलिए वेरका सीधे इस बूथ का संचालन करे न कि ठेकेदारी प्रथा से।
बूथ के लिए नेताओं व मंत्रियों से करवा रहे हैं सिफारिश
सूत्रों का कहना है कि वेरका बूथ का संचालन कर रहे लोग नेताओं, मंत्रियों से अधिकारियों के पास सिफारिश करवा रहे हैं। अब पीयू भी गुपचुप तरीके से दुकान का रिनुअल करने की योजना बना रहा है लेकिन कर्मचारियों ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। रजिस्ट्रार करमजीत सिंह कहते हैं कि नियमों के तहत जो होगा, वही किया जाएगा। गलत तरीके से कुछ नहीं होगा।