{"_id":"5ef5f0a78ebc3e43046b3df1","slug":"pu-teaching-online-education-lesson-to-900-teachers-chandigarh-news-pkl3793332140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: 900 शिक्षकों को ऑनलाइन शिक्षा का पाठ पढ़ा रहा पीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: 900 शिक्षकों को ऑनलाइन शिक्षा का पाठ पढ़ा रहा पीयू
Fri, 26 Jun 2020 06:27 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
कोरोना ने स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालयों पर ताला लगा दिया है। अब शिक्षा के लिए ऑनलाइन ही एक विकल्प बचता है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षक इस कला में पारंगत हो रहे हैं। पंजाब विश्वविद्यालय से ऑनलाइन शिक्षा के गुर सीखने के लिए देशभर के 3500 शिक्षकों ने आवेदन किए हैं। प्रथम चरण में 900 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
एक सप्ताह तक यह प्रशिक्षण चलेगा। पीयू के विशेषज्ञों की यह बड़ी पहल है। यही नहीं शिक्षकों की ओर से प्रशिक्षण लेने के लिए तमाम कॉल व आवेदन पीयू को मिल रहे हैं। पीयू इस प्रशिक्षण के जरिये भी नाम कमा रहा है। पीयू में यह प्रशिक्षण कैलम, स्वयं मंच, यूबीएस विभाग आदि की ओर से शुरू किया गया है। तीन दिन से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
शिक्षकों को बताया जा रहा है कि विद्यार्थियों को कैसे पढ़ाएं। ऑनलाइन शिक्षा को कैसे प्रभावी बनाया जा सकेगा। नोट्स को डिजिटल फॉर्म में कैसे लाया जाए, यह भी सिखाया जा रहा है। स्वयं मंच के को-ऑर्डिनेटर डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण में देशभर के शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन