फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nursing officers place eight demands before the 8th Pay Commission.

Chandigarh News: 8वें वेतन आयोग के सामने नर्सिंग अधिकारियों ने रखीं आठ मांगें

Sat, 19 Sep 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Nursing officers place eight demands before the 8th Pay Commission.
चंडीगढ़। पीजीआई नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन ने 8वें वेतन आयोग के सदस्यों से बैठक कर नर्सिंग अधिकारियों के वेतन, भत्तों और सुविधाओं से जुड़ी आठ प्रमुख मांगें रखीं। एसोसिएशन ने नर्सिंग अधिकारियों के लिए लेवल-10 एंट्री पे, नाइट ड्यूटी भत्ता और जोखिम एवं कठिनाई भत्ता लागू करने की मांग की। स्वास्थ्य कर्मियों के लिए टर्म इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा देने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने ट्राइसिटी की संयुक्त आबादी को आधार बनाकर चंडीगढ़ को ए-1 शहर की श्रेणी में शामिल करने की मांग की, ताकि कर्मचारियों को एचआरए और परिवहन भत्ते का उचित लाभ मिल सके। नर्सिंग, ड्रेस और विशेष भत्ते को तीन गुना करने की मांग भी रखी गई। इसके अलावा योग्यता भत्ते के तहत दो गैर-अवशोषणीय वेतन वृद्धि जारी रखने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की गई। एसोसिएशन के अनुसार आयोग के सदस्यों ने मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक विचार का भरोसा दिया। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि आयोग की अंतिम रिपोर्ट में नर्सिंग कर्मियों की मांगों को उचित स्थान मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed