{"_id":"5ec1a0348ebc3e90322f301c","slug":"pu-teacher-cheated-in-the-name-of-selling-led-on-olx-by-saying-army-soldier-chandigarh-news-pkl375465334","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी जवान बताकर ओएलएक्स पर एलईडी बेचने के नाम पर पीयू अध्यापक को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी जवान बताकर ओएलएक्स पर एलईडी बेचने के नाम पर पीयू अध्यापक को ठगा
विज्ञापन
चंडीगढ़। शातिर ठगों ने खुद को आर्मी का जवान बताकर ओएलएक्स पर एलईडी बेचने के नाम पर पंजाब यूनिवर्सिटी के फाइनेंस अध्यापक को 45700 रुपये की चपत लगा दी। ठगी का खुलासा होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। साइबर सेल छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पंजाब यूनिवर्सिटी के फाइनेंस अध्यापक विनोद कुमार ने बताया कि वह सेक्टर 25 निवासी हैं। बीते 14 मई को उन्होंने ओएलएक्स पर 49 इंच की एलईडी देखी। एलईडी की कीमत 11200 रुपये थी। उन्होंने एलईडी खरीदने के लिए ओएलएक्स पर दिए गए नंबर पर कॉल किया। कॉल करने पर शख्स ने बताया कि वह इंडियन आर्मी में हैं और अंबाला में पोस्टेड है। हाल ही में उसका तबादला कर दिया गया है जिसके चलते वह एलईडी बेच रहे हैं।
सौदा तय होने के बाद कूरियर से एलईडी भेजने के नाम पर उनसे तीन हजार रुपये एडवांस के तौर पर मांगे गए। ऑनलाइन रुपये जमा कराने के बाद भी शातिर ने कूरियर के नाम पर और पैसा मांगे। इसके बाद झांसे में आकर धीरे-धीरे कर शातिर ठग ने कुल 45700 रुपये की चपत लगा दी। शिकायत के आधार पर साइबर सेल मामले की छानबीन में जुट गई है। जिला साइबर सेल अब ओएलएक्स पर दिए गए नंबरों के आधार पर आरोपियों कि पहचान करने में जुटा है।
विज्ञापन
ओएलएक्स पर लगातार आ रही हैं शिकायतें
कोरोना वायरस के वैश्विक महामारी के बावजूद शातिर ठग लगातार ठगी की वारदातों को अंजाम देने में जुटे हैं। साइबर क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कर्फ्यू लगने के बाद से साइबर सेल में रोजाना करीब 25 से 30 शिकायतें आ रही हैं। इससे पहले भी ओएलएक्स पर लगातार धोखाधड़ी के मामले सामने आते रहे हैं इसके बावजूद साइबर सेल आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रहा है।