फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU Student Center open after two Years

पीयू का स्टूडेंट सेंटर पौने दो साल बाद गुलजार

Thu, 02 Dec 2021 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
PU Student Center open after two Years
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय का स्टूडेंट सेंटर पौने दो साल बाद बुधवार को गुलजार हुआ। सैकड़ों की संख्या में यहां विद्यार्थी व बाहरी लोग पहुंचे। कुछ विद्यार्थी ऐसे भी दिखे जो परिवार के साथ आए। लोगों ने यहां के व्यंजनों का आनंद उठाते हुए पुराने दिन याद किए। बेंच आदि पर बैठकर दिनभर विद्यार्थी सेल्फी लेते नजर आए।
विज्ञापन

कोरोना के कारण 17 मार्च 2020 को विश्वविद्यालय बंद हो गया। इसके बाद स्टूडेंट सेंटर व आसपास की सभी दुकानों पर ताले पड़ गए। कोरोना की पहली व दूसरी लहर के बाद हालात धीरे-धीरे ठीक होते गए। उम्मीद थी कि अगस्त में पीयू के द्वार खुल जाएंगे और इसी के साथ स्टूडेंट सेंटर व आसपास की दुकानें भी खुल जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पीयू ने कैंपस तो पूरी तरह नहीं खोला, लेकिन चारों ओर से दबाव पड़ा तो स्टूडेंट सेंटर पर संचालित दुकानों को खोलने के आदेश हुए।
विज्ञापन

पहले दिन उड़ीं नियमों की धज्जियां
बुधवार को स्टूडेंट सेंटर पर एक दर्जन से अधिक दुकानें खुलीं। पहले दिन पैक फूड बेचने के साथ पराठे आदि भी बनाए गए। चाय-कॉफी भी खूब बिकी। यानी पहले दिन नियमों की धज्जियां उड़ीं। खुले आइटम बिके हैं। यहां पर छात्र कल्याण से जुड़े अधिकारी भी दौरा कर रहे थे। किसी पर कार्रवाई की है या नहीं, यह किसी को नहीं बताया गया। स्टूडेंट सेंटर पर पहले दिन सैंडविच, ब्रेड पकौड़े, आइसक्रीम, सूप आदि की भी बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क घूमते दिखे विद्यार्थी
पीयू के स्टूडेंट सेंटर पर पहले दिन ही बड़ी संख्या में विद्यार्थी पहुंचे। 30 फीसदी युवाओं ने तो मास्क तक नहीं लगाए हुए थे। इस प्रकरण पर कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दुकानों में बिक रहे पकवानों की जांच होनी चाहिए थी। कोरोना दिशानिर्देशों का कितना पालन किया गया, यह भी देखा जाना चाहिए था। सूत्रों का कहना है कि इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया, जबकि पीयू में कोरोना का पहला केस स्टूडेंट सेंटर से ही आया था।

बॉटनी विभाग की कैंटीन खोलने की मांग
विज्ञान संकाय की कई कैंटीन खुल गई हैं, लेकिन बॉटनी विभाग की कैंटीन पर ताले लगे हुए हैं जबकि यहां विद्यार्थियों की संख्या काफी है। बॉटनी विभाग की बिल्डिंग में ही अन्य विभाग भी चल रहे हैं। ऐसे में सभी छात्रों ने कैंटीन खोलने की मांग पीयू प्रशासन से की है। एनएसयूआई समेत अन्य छात्र संगठन इस मुद्दे को उठा रहे हैं, क्योंकि उनके पास यह कैंटीन खुलवाने के लिए फोन आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed