{"_id":"61fbf44d90db194d0a115b7b","slug":"pu-started-evaluation-of-semester-examinations-chandigarh-news-pkl4410046159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू ने शुरू करवाया सेमेस्टर परीक्षाओं का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू ने शुरू करवाया सेमेस्टर परीक्षाओं का मूल्यांकन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू करवा दिया है, ताकि विद्यार्थियों को समय पर परिणाम मिल सकें। परीक्षाएं अभी कुछ दिन और चलेंगी।
पीयू की परीक्षाएं ऑनलाइन चल रही हैं। इन परीक्षाओं में ढाई लाख से अधिक विद्यार्थी बैठ रहे हैं। हर दिन चल रही परीक्षाएं जल्द खत्म होंगी। ऑनलाइन परीक्षाओं के कारण विद्यार्थियों से उत्तरपुस्तिकाएं भी अपलोड करवाकर मंगवाई जा रही हैं। परीक्षा नियंत्रक विभाग इन कॉपियों को संबंधित शिक्षकों के पास भेज रहा है। सैकड़ों कॉपियों की जांच पूरी हो गई है। बाकी का कार्य भी चल रहा है।
पीयू ने शिक्षकों से भी कहा है कि वे कॉपियां मिलते ही प्राथमिकता से उनकी जांच करें। समय से परिणाम जारी होगा तो विद्यार्थियों को परेशानी नहीं होगी और आगामी शैक्षिक सत्र समय पर शुरू हो सकेगा। परीक्षा नियंत्रक विभाग का दावा है कि पिछले वर्षों में जो कमियां परिणाम को लेकर रही हैं, वे नहीं रहेंगी। छात्रों को समय से परिणाम देना उनकी जिम्मेदारी है। इस कार्य के लिए विभाग के कर्मचारी दिन-रात काम में लगे हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि पीयू की ओर से इस बार परीक्षाएं ऑफलाइन करवाने की तैयारी थी, लेकिन विद्यार्थियों ने इसका विरोध किया तो फिर ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए आदेश जारी हुए।