फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU Senate Faculty Election on 20 April.. Six Booths Created, Voting time also fixed

पीयू सीनेट संकाय चुनाव 20 अप्रैल को.. छह बूथ बनाए, मतदान का समय भी तय

Sun, 18 Apr 2021 07:31 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
PU Senate Faculty Election on 20 April.. Six Booths Created, Voting time also fixed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PU
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में 20 अप्रैल को होने वाले सीनेट संकाय चुनाव के लिए छह बूथ बनाए गए हैं। मतदान का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। मतदान सुबह 9 बजे से शुरू होंगे, वहीं कुछ बूथ पर सुबह 9.30 बजे से। पीयू के प्रमुख ऑडिटोरियम को बूथ स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन

पीयू संकाय वर्ग की छह सीटों के लिए यह चुनाव होंगे। चुनाव में 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन चुनावों के लिए बूथ भी छह ही बनाए गए हैं। कानून संकाय के लिए वोट रसायन विज्ञान विभाग के ऑडिटोरियम में पड़ेंगे। आर्ट के लिए इवनिंग स्टडीज ऑडिटोरियम में, भाषा के लिए अंग्रेजी ऑडिटोरियम में, विज्ञान संकाय के लॉ विभाग के ऑडिटोरियम में, मेडिकल साइंस के जिम्नेजियम हॉल में और कंबाइंड संकाय के भी जिम्नेजियम हॉल में वोट पड़ेंगे। मेडिकल व कंबाइंड संकाय में मतदान का समय सुबह 10 बजे से रहेगा। यहां ढाई बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतगणना शुरू होगी। मतगणना के परिणाम भी उसी दिन आ जाएंगे। पीयू चुनाव की तैयारी में जुटी है। कर्मचारियों की तैनाती कहां-कहां करनी है, यह तय किया जा रहा है। बाकी वर्गों के चुनाव भी करवाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। इस चुनाव में एक करोड़ रुपये से अधिक पीयू का खर्च आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed