फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU Semester Exams From Today, 2.86 Lakh Students Will Be Involved

पीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं आज से, 2.86 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

Sun, 14 Feb 2021 07:52 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
PU Semester Exams From Today, 2.86 Lakh Students Will Be Involved
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाएं 15 फरवरी से ऑनलाइन शुरू होने जा रही हैं। इस परीक्षा में स्नातक और परास्नातक के 2.86 विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा दो पालियों में होंगी, लेकिन तीसरी पाली का भी विकल्प खुला रहेगा। उसके लिए पीयू बाद में समय निर्धारित करेगी। इस बार प्रश्नपत्र दो घंटे की बजाए तीन घंटे का होगा। प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को पीयू की वेबसाइट के जरिए डाउनलोड करना होगा। इसके लिए अलग से 20 मिनट पीयू विद्यार्थियों को देगी। परीक्षा को लेकर पीयू की सभी तैयारियां हो गई हैं। कॉलेजों व क्षेत्रीय केंद्रों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वह विद्यार्थियों को परेशानी न होने दें। समस्या आए तो समाधान करें। परीक्षा में स्नातक के पांच, सात व नौवें सेमेस्टर के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

इन पालियों में होगा पेपर, यहां से डाउनलोड कर सकेंगे प्रश्नपत्र
पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। इसके लिए प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को सुबह 9.10 बजे डाउनलोडिंग के लिए मिल जाएगा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर डेढ़ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगी। इसके लिए प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को दोपहर 1.10 बजे मिल जाएगा। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र ugexam.puchd.ac.in और pgexam.puchd.ac.in वेबसाइट पर मिलेंगे। तीन घंटे में विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पूरा करना होगा।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य दिशा-निर्देश
स्नातक के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका ए फॉर साइज की 20 पेज की और परास्नातक के लिए 24 पेज की ए फॉर साइज होनी चाहिए।
उत्तर पुस्तिका का बंदोबस्त विद्यार्थी अपने स्तर से करेंगे।
उत्तर पुस्तिका के पहले पेज पर विद्यार्थियों को अपना नाम, कक्षा, विषय, परीक्षा कोड, कितने पेज पर लिखा गया, परीक्षा की तिथि लिखना अनिवार्य होगा।
उत्तर पुस्तिका के एक ही साइड में उत्तर लिखने होंगे।
सभी पेज पर क्रमवार नंबर भी दर्ज करने होंगे।
सुबह की पाली वाले विद्यार्थी अपनी हार्ड कॉपी संबंधित कॉलेज या सेंटर पर जमा करेंगे।
कॉपी जमा करने के लिए परीक्षा समाप्ति के बाद तीन घंटे तक का समय मिलेगा।
ऑनलाइन उत्तर पुस्तिका जमा कराने का माध्यम भी विद्यार्थियों के पास उपलब्ध रहेगा।
ऑनलाइन कॉपी मंगवाने की जिम्मेदारी संबंधित संस्थान की होगी।
दूरस्थ केंद्रों के विद्यार्थी डाक आदि के जरिए पीयू या कॉलेजों को भेज सकेंगे।
शाम की पाली वाले विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका को ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
इसके बाद हार्ड कॉपी पीयू को भेजनी होगी।
विद्यार्थियों को लिखित में देना होगा कि उन्होंने एक ही मोड में उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराई है।
या तो विद्यार्थी हार्ड कॉपी देंगे या फिर ऑनलाइन भेजेंगे।
विद्यार्थियों को ब्लू पेन का प्रयोग करना होगा।
व्यक्तिगत विद्यार्थियों के लिए निर्देश
व्यक्तिगत परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को भी प्रश्नपत्र आदि उसी प्रक्रिया से डाउनलोड करने होंगे। परीक्षा का समय व पाली भी वही रहेंगी। सुबह की पाली वाले विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका की हार्ड कॉपी पीयू को भेजनी होगी। इसके लिए परीक्षा समाप्ति से लेकर 90 मिनट तक का समय दिया जाएगा। शाम की पाली वाले विद्यार्थी दूसरे दिन डाक के जरिए उत्तर पुस्तिका भेज सकेंगे। उत्तर पुस्तिका ऑनलाइन भेजते समय ठीक से पेजों को स्कैन किया जाएगा। पहले पहले पर प्रवेश पत्र स्कैन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट---
ये है स्नातक परीक्षार्थियों का आंकड़ा
पीयू में व्यक्तिगत विद्यार्थी 79416
विश्वविद्यालय के विभागों से 5140
यूसोल के 8159
कॉलेजों से विद्यार्थी शामिल होंगे 1,45,020
परास्नातक के परीक्षार्थी
कॉलेजों से 19132
विश्वविद्यालय के विभागों से 8653
यूसोल से 5709
व्यक्तिगत 15583
कुल परीक्षार्थी - 2,86,812
वर्जन---
सेमेस्टर परीक्षाओं की पूरी तैयारी हो गई है। विद्यार्थियों को समय पर प्रश्नपत्र मिलेंगे। विद्यार्थी नियमों का पालन करते हुए परीक्षा दें। उत्तर पुस्तिका भेजते व स्कैन करते समय सावधानी भी बरतें।
- प्रो. जगत भूषण, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed