फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU semester examinations from February 15

पीयू और संबद्ध कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं 15 फरवरी से, ऑनलाइन होगा सब कुछ

Wed, 27 Jan 2021 05:43 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 27 Jan 2021 05:43 AM IST
विज्ञापन
PU semester examinations from February 15
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo

आखिरकार पंजाब यूनिवर्सिटी ने सेमेस्टर परीक्षाओं पर निर्णय ले लिया। पीयू और इससे संबद्ध 196 कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। यह परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। इसके अलावा अधिकारियों ने प्रायोगिक परीक्षाएं कराने की तिथि अभी घोषित कर दी हैं।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक विभाग के मुताबिक जिन विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा हो गया है उनकी परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू हो जाएंगी और नए प्रवेश वाले विद्यार्थियों की परीक्षाएं 8 मार्च को होंगी। नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के प्रेक्टिकल फरवरी माह के आखिर में होंगे। वहीं अन्य विद्यार्थियों के प्रेक्टिकल 2 से 5 फरवरी के मध्य होंगे। पीयू ने विद्यार्थियों से कहा है कि प्रश्नपत्र उन तक कैसे पहुंचेगा और उत्तर पुस्तिकाएं कैसे पीयू में आएंगी, इन सभी के लिए गाइडलाइन पीयू की वेबसाइट पर जल्द उपलब्ध करा दी जाएंगी। विद्यार्थियों से कहा है कि वह वेबसाइट देखते रहें।
विज्ञापन


परीक्षा हो सकती है तीन घंटे की
पीयू इस बार परीक्षा ऑनलाइन तो करा रहा है, लेकिन परीक्षा दो की बजाय 3 घंटे की हो सकती है। हालांकि इस पर अभी फाइनल मुहर नहीं लगी है। परीक्षा को लेकर नकल की संभावनाएं भी इस बार कम रहेंगी, क्योंकि प्रश्नपत्र अधिक बड़ा होगा तो विद्यार्थी नकल की बजाय सीधे लिखना स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख-कश्मीर के विद्यार्थियों को आ सकती है समस्या
पिछले साल सितंबर माह में आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के कारण नेट संबंधी दिक्कतें लद्दाख और कश्मीर के विद्यार्थियों को आई थीं। इस बार भी परीक्षा का मोड़ ऑनलाइन है, इसलिए नेट की दिक्कतें खड़ी होंगीं। उत्तर पुस्तिकाएं विद्यार्थी कैसे भेजेंगे, यह सवाल उनके जेहन में घूम रहा है। इसका जवाब पीयू को देना चाहिए था, लेकिन वह अभी इंतजार करने के लिए कह रही है।


जानकार बताते हैं कि लद्दाख और कश्मीर क्षेत्र से कम से कम 20 हजार से अधिक विद्यार्थी पीयू और इससे संबद्ध कॉलेजों में पढ़ाई करते हैं। सेमेस्टर परीक्षा में इस बार भी तीन लाख से अधिक विद्यार्थी बैठ रहे हैं। इनके लिए सभी व्यवस्थाएं करना पीयू के लिए आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed