फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU security personnel under stress due to overtime burden

ओवरटाइम के बोझ से पीयू के सुरक्षाकर्मी तनाव में

Sun, 16 Jan 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
PU security personnel under stress due to overtime burden
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे सुरक्षाकर्मी तनाव से गुजर रहे हैं। सुरक्षाकर्मियों की कमी के कारण उन्हें लगातार ओवरटाइम करना पड़ रहा है। ओवरटाइम के नाम पर उन्हें महज 30 रुपये प्रति घंटा दिया जाता है। सुरक्षाकर्मियों ने आवाज उठाई तो उनके अधिकारी अब पीयू प्रशासन को चिट्ठी लिखने की तैयारी में हैं ताकि सुरक्षाकर्मियों की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन

पीयू में तैनात सुरक्षाकर्मियों की संख्या 240 है। वहीं, 210 की आवश्यकता है लेकिन अभी 120 पद ही स्वीकृत हैं। सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि स्वीकृत पदों पर ही यदि तैनाती हो जाए तो ओवरटाइम करने की नौबत नहीं आएगी। इससे वह भी अपने परिवार को समय दे सकेंगे। कहा कि दिन में वह आठ घंटे वह नौकरी करते हैं। उसके बाद आठ घंटे और ओवर टाइम करते हैं, लेकिन ओवरटाइम के महज 30 रुपये (प्रति घंटा) ही मिलते हैं, जबकि सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वह संभालते हैं। सुरक्षाकर्मियों ने रिक्त पदों पर भर्ती और ओवरटाइम का पैसा बढ़ाने की मांग रखी है।
विज्ञापन

कुछ लोगों का कहना है कि सुरक्षा अधिकारी इसे गंभीरता से लेते तो शायद यह मसला हल हो जाता लेकिन उन्होंने केवल अपना ध्यान दिया। वहीं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने ओवरटाइम की रकम बढ़ाने के लिए पीयू को लिखा था लेकिन कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति दायर कर दी। अब फिर से पत्र लिखने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed