फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU's security department prepared the report, action should be taken against ABVP and SFS workers

पीयू के सुरक्षा विभाग ने तैयार की रिपोर्ट, एबीवीपी व एसएफएस कार्यकर्ताओं पर हो कार्रवाई

Fri, 10 Dec 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
PU's security department prepared the report, action should be taken against ABVP and SFS workers
नोट : सुशील की खबर :
विज्ञापन

‘एबीवीपी व एसएफएस कार्यकर्ताओं पर हो कार्रवाई’
पीयू के सुरक्षा विभाग ने तैयार की रिपोर्ट, कहा- माहौल बिगाड़ने की हुई पूरी कोशिश
कैंपस का माहौल हुआ खराब, अन्य छात्रों को हुई परेशानी, मारपीट से विवि की छवि पर भी लगा दाग
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में एबीवीपी व एसएफएस के बीच मारपीट का मामला तूल पकड़ रहा है। इस पूरे प्रकरण की जांच करके पीयू के सुरक्षा विभाग ने इसकी गोपनीय रिपोर्ट तैयार करके पीयू प्रशासन को भेजी है। इसमें कहा है कि एबीवीपी व एसएफएस के कार्यकर्ताओं के मारपीट के प्रकरण ने पूरे कैंपस का माहौल खराब किया है। इससे पीयू की छवि को दाग लगा है। वहीं अन्य छात्रों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा है। दोनों पक्षों पर ही कार्रवाई की जानी चाहिए।
बुधवार को एसएफएस की ओर से लगाए गए बाबरी मस्जिद के पोस्टर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने फाड़ दिए। आरोप था कि जब बाबरी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट फैसला दे चुका है तो फिर ऐसे पोस्टर लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश क्यों की जा रही है। पोस्टर फाड़ने का एसएफएस ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और लात-घूंसे तक चले। वहीं दूसरे छात्रों में भगदड़ मच गई। लाइब्रेरी में पढ़ रहे विद्यार्थी भी बाहर निकल आए। मामला पुलिस के पास है।
विज्ञापन

वीरवार को पीयू के सुरक्षा विभाग ने हर पहलू की जांच की। वीडियो आदि देखे गए और विवाद कहां से शुरू हुआ, किसकी गलती है, यह सभी बिंदु लिखित में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाए गए हैं। साथ ही कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की गई है, ताकि भविष्य में कैंपस का माहौल खराब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed