फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU's responsible suppressing allegations of sexual abuse by female security personnel

पीयू के जिम्मेदार महिला सुरक्षाकर्मी की ओर से लगाए यौन शोषण के आरोपों को दबाने में जुटे

Fri, 04 Dec 2020 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
PU's responsible suppressing allegations of sexual abuse by female security personnel
चंडीगढ़। पीयू की महिला सुरक्षाकर्मी की ओर से सुरक्षा अधिकारी पर लगाए गए यौन शोषण के मामले को जिम्मेदार लोग दबाने में जुटे हैं। आरोप है कि शिकायत को दिए एक माह से अधिक समय हो गया। बेशक मामले की जांच चल रही है, लेकिन अधिकारियों ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया। पहले भी ऐसे ही मामला रफादफा कर दिया गया था और अब फिर उसी कदम पर चला जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि न्याय न मिलने के कारण उसका शोषण और बढ़ रहा है।
विज्ञापन

महिला सुरक्षाकर्मी ने पीयू की यौन शोषण जांच कमेटी को शिकायत देकर कहा था कि पीयू के ही एक सुरक्षा अधिकारी ने उनका कई बार यौन शोषण किया। इस प्रकरण में एक बार समझौता हुआ, लेकिन सुरक्षा अधिकारी ने न लिखित में गलती स्वीकार की और न ही माफीनामा दिया। कई साल तक वह न्याय के लिए इंतजार करती रही। आरोप है कि अब उसकी पीड़ा फिर से बढ़ गई और उसे न्याय नहीं मिल रहा जबकि शिकायत काफी समय पहले दी गई थी। महिला सुरक्षाकर्मी का कहना है कि उसे न्याय नहीं मिला तो वह दूसरा कदम उठाएंगी और उसके जिम्मेदारी न्याय न देने वालों की होगी। वह शुक्रवार को जांच अधिकारियों को फिर से जगाने की कोशिश करते हुए एक और शिकायती पत्र देगी। साथ ही वीसी को भी चिट्ठी लिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed