फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU's Dental College did not give relief to the students, exam schedule continued

पीयू के डेंटल कॉलेज ने नहीं दी छात्रों को राहत, परीक्षा कार्यक्रम जारी

Sun, 27 Jun 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
PU's Dental College did not give relief to the students, exam schedule continued
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज ने विद्यार्थियों को राहत नहीं दी है। 29 जून से परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी। छात्रों को 28 जून तक यहां पहुंचना होगा। साथ ही कोरोना की 72 घंटे पहले की जांच रिपोर्ट भी लानी होगी। छात्र इससे परेशान हैं। बताया जाता है कि कई छात्र परीक्षा से वंचित रह सकते हैं, क्योंकि वह दूरस्थ क्षेत्रों से आ नहीं सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर जैसे ही कम हुई तो पीयू ने सम सेमेस्टर की परीक्षा करवाने का कार्यक्रम जारी कर दिया। यह परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। वहीं डेंटल कॉलेज ने भी ऑफलाइन परीक्षा का कार्यक्रम तय कर लिया। 28 जून तक विद्यार्थियों को पहुंचने के लिए कहा गया। इस पर छात्रों ने वीसी समेत कई अधिकारियों को पत्र भेजे। साथ ही ज्ञापन भी दिया, लेकिन छात्रों की बात नहीं मानी गई और 29 जून से परीक्षाएं करवाने के आदेश जारी कर दिए गए। यह परीक्षाएं 17 जुलाई तक चलेंगी। परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। छात्रों का आरोप है कि डेंटल कॉलेज के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। साथ ही उच्चाधिकारियों ने भी उन्हें केवल आश्वासन दिया, उनकी समस्याओं की ओर नहीं देखा। तमाम विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर परीक्षा देने आएंगे तो कई परीक्षा से वंचित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed