फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU's 127 teachers promoted, VC approved

पीयू के 127 शिक्षक पदोन्नत, वीसी ने दी मंजूरी

Tue, 22 Jun 2021 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
PU's 127 teachers promoted, VC approved
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के 127 शिक्षकों को पदोन्नति मिल गई। इसकी मंजूरी वीसी प्रो. राजकुमार ने दे दी है। काफी समय से यह पदोन्नति अटकी हुई थीं। इस प्रकरण को अमर उजाला ने भी कई बार उठाया। उसके बाद पीयू के अधिकारियों पर दबाव बना। पहली बार ऐसा हुआ है कि बिना सीनेट व सिंडिकेट के शिक्षकों को पदोन्नति के पत्र मिलेंगे। इससे शिक्षकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

पीयू के इन शिक्षकों की पदोन्नति का कार्यक्रम स्थगित हो गया था। उसके बाद पुटा ने लंबा संघर्ष किया और इन शिक्षकों का साक्षात्कार करवाया, लेकिन उसके बाद पदोन्नति पत्र जारी नहीं किए गए। सीनेट की मंजूरी इसके लिए चाहिए थी। सीनेट का गठन नहीं हो पाने के कारण शिक्षक पदोन्नति का लाभ नहीं ले पा रहे थे। इसे लेकर पीयू के अधिकारियों पर दबाव पड़ा। पुटा ने भी कई बार पहल की और अमर उजाला ने भी शिक्षकों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद जाकर पीयू के अधिकारी जागे। हालांकि वह आश्वासन पहले से देते आ रहे हैं कि पदोन्नति को मंजूरी जल्द मिलेगी। अब पदोन्नति मिलने से शिक्षकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed