फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU retake work removed multi-tasking staff removed contract completed June

हटाए गए मल्टी टास्किंग स्टाफ से पीयू दोबारा ले सकती है काम, 300 से अधिक लोगों को जून में अनुबंध पूरा होने के बाद हटा दिया गया था

Tue, 22 Sep 2020 12:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
PU retake work removed multi-tasking staff removed contract completed June
चंडीगढ़। पीयू मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) से दोबारा काम लिए जाने की तैयारी कर रहा है। इस पर निर्णय कमेटी की ओर से लिया जाएगा। पहले चरण में उन कर्मचारियों को बुलाया जाएगा जिनकी जरूरत पीयू को महसूस हो रही है। उसके बाद अगले चरण में जरूरत के हिसाब से कर्मचारियों को काम दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार अक्तूबर से इन कर्मचारियों को बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन

पीयू एमटीएस के 300 से अधिक कर्मचारियों से हर साल काम लेता है। यह अनुबंध पर कार्य करते हैं। इसमें क्लर्क, तकनीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, माली, चपरासी आदि शामिल हैं। कोरोना महामारी के चलते पैसे की आवक नहीं होने की वजह से पीयू की माली हालत ठीक नहीं थी। इसी को देखते हुए पीयू प्रशासन ने 30 जून को इन कर्मचारियों को हटा दिया। इन कर्मचारियों ने कई दिन तक प्रदर्शन किया। इनके समर्थन में छात्र संगठन भी आए, तब पीयू ने कहा था कि जब कर्मचारियों की जरूरत महसूस होगी उनको रखा जाएगा। सूत्रों का कहना है कि पीयू ने एक कमेटी बनाई है। यह तय करेगी कि कितने कर्मचारियों को प्रथम चरण में बुलाया जाए और उन लोगों को किस मद से पगार दी जाएगी। अक्तूबर में इन कर्मचारियों से कार्य लेने की योजना बनाई जा रही है। इससे कर्मचारियों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed