फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU Registrar Prof. Karamjit Singh relieved FDO gets charge

पीयू रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह कार्यमुक्त, एफडीओ को मिला चार्ज

Fri, 04 Sep 2020 12:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
PU Registrar Prof. Karamjit Singh relieved FDO gets charge
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह को वीरवार को कार्यमुक्त कर दिया गया। रजिस्ट्रार का चार्ज एफडीओ विक्रम नैयर को दिया गया है। स्थायी रजिस्ट्रार कौन होगा? इसके लिए कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। कई नाम इस पद के लिए सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रो. करमजीत सिंह को पंजाब के राज्यपाल ने पंजाब मुक्त विश्वविद्यालय का वाइस चांसलर नियुक्त किया है। वीरवार को उन्होंने पीयू के रजिस्ट्रार की कुर्सी छोड़ दी। फिलहाल के लिए चार्ज एफडीओ के पास है, लेकिन कुछ दिन में रजिस्ट्रार के लिए स्थायी चार्ज किसी न किसी को दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इस पद पर वही बैठ सकेगा जो कांग्रेस व भाजपाई दोनों पक्षों को साध सके, क्योंकि रजिस्ट्रार का चार्ज देने वाला बिंदु सिंडिकेट की बैठक में ले जाया जाएगा। सिंडिकेट में वही नाम पास होगा जो सिंडिकेट को पसंद होगा। वीसी प्रो. राजकुमार रजिस्ट्रार के चार्ज के लिए नाम घोषित करेंगे। सूत्रों का कहना है कि इस पद के लिए सबसे आगे नाम यूबीएस विभाग के सीनियर प्रोफेसर एवं डीसीडीसी प्रो. संजय कौशिक का चल रहा है। उनके नाम पर कांग्रेसियों को भी आपत्ति नहीं बताई जा रही है, क्योंकि जब प्रो. कौशिक को डीसीडीसी बनाया गया था तो उनके नाम पर सहमति दे दी गई थी। किसी ने विरोध नहीं किया। वह हर किसी ग्रुप के चहेते हैं और मिलकर चलते हैं। वह संघ से जुड़े हुए हैं। साथ ही संघ में पकड़ भी अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed